सिवनी

युवा कांग्रेस 06 जुलाई को 24 घंटे का करेगी सत्याग्रह

जमुनिया, बिहिरिया, महुआ टोला पहुँच मार्ग गढ्ढो में तबदील

सिवनी यशो:- पिछले 10 -15 वर्षों से लगातार ग्राम बिहिरिया जमुनिया एवं म_ा टोला पहुँचमार्ग के लिए ग्रामवासी लगातार सड़क निर्माण की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन प्रतिवर्ष इस सड़क की अवहेलना की जाती है और अब हालात बद से बदतर हो चुके हैं । अब इंसान तो दूर जानवर भी इस सड़क मार्ग पर बरसात के समय या 12 महीने जाने में कतराते हैं । सड़क के बीचों बीच कई फीट गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं । अनेकों दुर्घटनाएं हर दिन यहाँ देखने को और सुनने को मिल रही हैं । इससे संपूर्ण ग्रामीण में आक्रोश है पूर्व में भी लगातार प्रशासन को जनप्रतिनिधियों को इस सड़क मार्ग को बनाने के लिए पत्राचार एवं व्यक्तिगत मिलकर कई बार लिखित ज्ञापन की गयी ।

लेकिन ग्रामीणों को सिवाय आश्वासन के कुछ भी नहीं मिला है जहाँ एक ओर जनप्रतिनिधि वोट लेने के समय बड़े बड़े वादे करके जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद अपने वादों को भूल जाते हैं साथ प्रशासन भी गहरी नींद में सोते रहता है । जनप्रतिनिधियों को एवं प्रशासन को जगाने के लिये ग्रामीणो ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि 5 जुलाई तक इस सड़क मार्ग को बनाने के लिए कोई भी प्रस्ताव नहीं लाया गया तो ग्रामवासी युवा कांग्रेस के साथ 24 घंटे का सत्याग्रह करने में विवश होंगे युवा कांग्रेस एवं समस्त ग्रामीणों के साथ मिलकर दिनांक 6 जुलाई 2024 को सुबह 11:00 से लगातार 24 घंटे का सत्याग्रह प्रारंभ करेगी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button