सिवनीहेल्थ

खेल और युवा कल्याण विभाग परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आव्हान एवं मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के निर्देशन में संचालित “एक पेड़ मां के नाम अभियान” (“One Tree in the Name of Mother Campaign”) जन अभियान का रूप ले रहा है. अभियान अंतर्गत विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन पौधारोपण के लिए सामने आ रहे हैं तथा अपनी मां के नाम से एक पौधा लगाकर इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले रहे हैं।

खेल और युवा कल्याण विभाग परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान - Seoni News

इसी क्रम में आज कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग सिवनी परिसर में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे जी की उपस्थिति में समस्त कार्यालीन कर्मचारियों द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा आम, गुलमोहर, पामट्री, कैसिया, कचनार, अशोका आदि का वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि  मनीष (मोनू) मिश्रा, विभागीय कर्मचारी  नारायण सिंह बिसेन, लक्ष्मी प्रसाद ठाकरे, जिला खेल प्रशिक्षक श्री अब्दुल हक खाॅन, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती रंजना भलावी, श्रीमती हेमा गौर, विकासखंड युवा समन्वयक  निकेश पदमाकर,  ओम कुमार शिवे, श्रीमति सुषमा डेहरिया, विभागीय कर्मचारी मोहन लाल सनोड़िया, सुरत उईके, वीरसिंह पटले,  भानु डागोरिया, ऋषि कोरी मौजूद रहें. जिन्हें वृक्षारोपण उपरांत वृक्षारोपण की शपथ भी दिलाई गई जिसमें वृक्ष लगाने के साथ उनकी सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button