छिंदवाड़ा
युवा संसद छिंदवाड़ा: सोशल मीडिया पर आयु प्रतिबंध का प्रस्ताव, 5 में से 4 विधेयक पारित
सोशल मीडिया नियंत्रण से एक राष्ट्र एक चुनाव तक - छिंदवाड़ा युवा संसद में गरमाई बहस
शासकीय विधि महाविद्यालय युवा संसद छिंदवाड़ा शासकीय विधि महाविद्यालय युवा संसद छिंदवाड़ा में आयोजित सत्र के दौरान सोशल मीडिया में आयु प्रतिबंध और अभिभावक नियंत्रण सहित 5 विधेयकों पर चर्चा की गई।Chhindwara 02 March 2026 छिंदवाड़ा यशो:- शासकीय विधि महाविद्यालय युवा संसद छिंदवाड़ा में सोमवार को आयोजित युवा संसद सत्र में सोशल मीडिया में आयु प्रतिबंध और अभिभावक नियंत्रण सहित कुल 5 विधेयक प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 4 विधेयक बहुमत के साथ पारित हुए।
संसद सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुई। सदन में अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण संशोधन विधेयक, सोशल मीडिया आयु प्रतिबंध एवं अभिभावक नियंत्रण विधेयक, एक राष्ट्र एक चुनाव, न्यायसंगत निर्वहिका विधेयक तथा जनसंख्यिकीय संविधान संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए गए।
सदन में जनसंख्यिकीय संविधान संशोधन विधेयक को खारिज कर दिया गया, जबकि शेष चार विधेयक बहुमत से पारित हुए। युवा संसद की अध्यक्षता उमेश साहू ने की तथा उपसभापति की भूमिका नीतेश त्रिपाठी ने निभाई।इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
- सांसद – मोहित डेहरिया
- नेता प्रतिपक्ष – गगन बंदेवार
- वक्ता – अमृता सनोडिया
- प्रश्नकर्ता – अरुण सोलंकी
- वेशभूषा (पुरुष) – पार्थ पटेरिया
- वेशभूषा (महिला) – एकता मिश्रा
- शालीनतम सांसद – तरन्नुम रैयन
- अध्यक्ष की पसंद – रागिनी पुरी
सर्वश्रेष्ठ विधेयक के रूप में अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण संशोधन विधेयक 2026 को चुना गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कमलाकर मोटघरे, डॉ. दमयंती कटरे, डॉ. स्नेहा सिंह, कमलेश चरपे, आयुष, ब्रजलाल सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे। https://mungaoli.kvs.ac.in/%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A4%A6/



