अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि और कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती पारधी प्रातः 10:30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचकर दोनों महान नेताओं के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी
Seoni, 15 August 2025
सिवनी यशो:- जिला भाजपा कार्यालय, सिवनी में शनिवार, 16 अगस्त 2025 को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि एवं भाजपा के संगठन पुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती पारधी प्रातः 10:30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचकर दोनों महान नेताओं के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी और “विभाजन विभीषिका स्मृति चित्र प्रदर्शनी” का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात वे बालाघाट में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगी।
इसके अतिरिक्त, दोपहर 12:00 बजे से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का पृथक सामूहिक श्रद्धांजलि आयोजन जिला कार्यालय में ही होगा, जिसमें जिलेभर से कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
तिथि: शनिवार, 16 अगस्त 2025
समय:
-
सुबह 10:30 बजे: सांसद श्रीमती पारधी का श्रद्धांजलि व प्रदर्शनी अवलोकन
-
दोपहर 12:00 बजे: सामूहिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम (भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक)
स्थान: जिला भाजपा कार्यालय, सिवनी
भाजपा जिला नेतृत्व ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करें और विभाजन विभीषिका के ऐतिहासिक प्रसंगों को प्रदर्शनी के माध्यम से जानें।



