महा आरती मे सनातन प्रेमी भक्तो का उमड़ा सैलाब
महा आरती मे सनातन प्रेमी भक्तो का उमड़ा सैलाब
सिवनी 27 मार्च 23
लखनादौन यशो:- बड़ी खेरमाई मंदिर मे महिला संगठन निश्छल वेलफेयर सोसाइटी और मातृ शक्ति संगठन विश्व हिन्दू परिषद की बहनों ने दूसरे वर्ष पंचमी तिथी के दिन महाआरती का आयोजन किया। जिसमें नगर की सभी 15 वार्डो की बहनों ने लाल परिधान पहनकर हिस्सा लिया। नगर से सभी सनातन प्रेमी बच्चे युवाओं के द्वारा माता के जयकारो से मंदिर का प्रांगण गूंज उठा आरती प्रसाद के उपरांत सभी बहनो ने गरबा नृत्य कर मॉ जगतजननी से सभी के लिये मंगल कामना की। लाल वेशभूषा मे सभी बहनें बहुत ही मनमोहक लग रही थी। मात्र शक्ति संगठन विश्व हिन्दू परिषद जिला संयोजिका अर्चना तिवारी ने बताया की महाआरती का यह दूसरा वर्ष है। पंचमी तिथी चैत्र नवरात्रि पर यह आयोजन अब हर वर्ष की जायेगी। जिसमें गरबा का आयोजन भी रखा जायेगा।महिला संगठन निश्छल वेलफेयर सोसाइटी की बहनों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा ।जिसमें वसुन्धरा गोल्हानी, सीमा अग्रवाल, वन्दना श्रीवास्तव, मनिषा श्रीवास्तव, राधा झारिया, ममता यादव, कंचन यादव, आराधना तिवारी, साधना तिवारी का विशेष सहयोग रहा।



