🌊 21 हजार दीपों से जगमगाया माहिष्मती घाट, माँ नर्मदा की हुई विशेष महाआरती
नमामि नर्मदे ट्रस्ट की प्रथम वर्षगांठ पर मनाया गया भव्य “माहिष्मती महोत्सव”
Mandla 02 November 2025
मंडला यशो:- देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट की प्रथम वर्षगांठ पर माहिष्मती घाट भक्ति और आस्था के दीपों से आलोकित हो उठा।
इस अवसर पर घाट पर 21 हजार दीपों का भव्य दीपोत्सव मनाया गया, माँ नर्मदा की विशेष महाआरती की गई, और आकाश में उठती घँटियों की गूँज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
🌺 माँ नर्मदा की आराधना में डूबा माहिष्मती घाट
दीपों की सुनहरी पंक्तियों में 21 हजार दीपों से जगमगाया माहिष्मती घाट अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। रुद्राष्टक, स्वस्तिवाचन और नर्मदाष्टक के मंत्रोच्चार के साथ जब आरती आरंभ हुई तो श्रद्धालुओं ने “हर हर नर्मदे” के जयकारों से घाट को गुंजायमान कर दिया।

भव्य दीपोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा,
सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना,
अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह,
एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम सहित नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🌿 कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने किया तुलसी-शालिग्राम विवाह में सहभाग
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने माँ नर्मदा के सानिध्य में आयोजित श्री तुलसी शालिग्राम विवाह में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और नर्मदा तट की शांति एवं समृद्धि के लिए माँ नर्मदा से प्रार्थना की।
🚩 चुनरी एवं कलश यात्रा से सजा नगर
देवउठनी एकादशी पर भव्य चुनरी और कलश यात्रा का आयोजन हुआ,
कलेक्टर कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिविल कोर्ट,
एलआईसी मार्ग से होते हुए माहिष्मती घाट पर पहुँची।
हजारों महिलाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता से यात्रा ने एकता,
श्रद्धा और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।
🪔 दीपों से बना “माँ नर्मदा” का प्रतीक, गूँजी आरती की ध्वनि
नमामि नर्मदे ट्रस्ट द्वारा 21 हजार दीपों से जगमगाया माहिष्मती घाट की आकृति और
पंचचौकी महाआरती स्थल को अद्भुत ढंग से सजाया गया।
माँ नर्मदा की आरती के पश्चात दुग्धाभिषेक,
पुष्पवर्षा और
भव्य आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव का समापन हुआ।
भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ा दिया।



