कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके नेनिर्माणाधीन पुल का अवलोकन किया
श्रीमती उईके ने कहा कि पुल निर्माण के दौरान स्थानीय जन सुविधा का रखें ध्यान, संगम में बन रहे रैन बसेरा का भी किया निरीक्षण एवं नर्मदा संगम में निकाय को साफ सफाई पर ध्यान देने के दिये निर्देश
मंडला यशो:-मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister of Madhya Pradesh Government) मंडला विधायक श्रीमती संपतिया उइके ने महाराजपुर संगम में बंजर नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल (high level bridge) का अवलोकन किया,उन्होंने निर्माण कंपनी के ठेकेदार, अधिकारियों के साथ महाराजपुर से पुरवा तक पैदल चल कर पुल निर्माण का जायजा लिया।मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि पुल निर्माण स्थल के आस पास आम नागरिकों की आवाजाही सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया जाना चाहिए साथ ही संगम के स्थानीय रहवासियों का पुल के निर्माण के दौरान जनजीवन प्रभावित ना हों इसका ध्यान रखें साथ ही पुल निर्माण के पश्चात नीचे से बंजर नदी तक पैदल जाने हेतु रास्ता की व्यवस्था का ध्यान रखा जाए तथा राजस्व विभाग (revenue Department) से क्षेत्र का शीघ्र सीमांकन कर निर्माण किये जाने वाले पुल एवं मार्ग पर बोर्ड लगाये जायें।
मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने महाराजपुर पुरवा के बीच बन रहे उच्चस्तरीय पुल को निर्धारित अवधि में गुणवत्तपूर्ण (quality) कार्य करने हेतु निर्देशित भी किया साथ ही उन्होंने कहा कि पुल की निर्माण की डिजाईन (Design) का हर पहलू पर विचार करें ताकि नर्मदा संगम तीर्थ (Narmada Sangam Tirtha ) के आने-जाने वाले मार्ग सुचारू रूप से चलते रहें उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के दौरान हर हाल में सुरक्षा का ध्यान (safe side) रखा जाये क्योंकि मां नर्मदा तीर्थ संगम में स्थानीय नागरिकों के अलावा अन्य राज्यों व जिलों से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री यहां प्रतिदिन धार्मिक यात्रा पर आते हैं। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, नगर अध्यक्ष अनुराग चौरसिया, पार्षद रामजीगायक, प्रतिभा साहू, रितेश राय, जोरावर सिंह, गोलू तिवारी, अंकित ज्योतिष, नीरज कांड्रा सहित निर्माण कंपनी के ठेकेदार एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
केबिनेट मंत्री संपतिया उइके का मण्डला जिला आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत




