सिवनी

🏏 मध्यप्रदेश टीम में हुआ ग्राम छींदा के कल्पेश राय का चयन!

गुजरात में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025 में करेंगे प्रतिनिधित्व — सिवनी जिले के लिए गौरव का क्षण

Seoni 11 October 2025

केवलारी यशो:- खेल जगत में सिवनी जिले के लिए यह गर्व का क्षण है। आगामी तीसरी सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन गांधीनगर (गुजरात) में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए घोषित मध्यप्रदेश की अंतिम टीम स्क्वाड में सिवनी जिले के ग्राम छींदा निवासी युवा क्रिकेट खिलाड़ी कल्पेश राय का चयन हुआ है।

कल्पेश राय के चयन की खबर मिलते ही ग्राम छींदा और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामवासियों, मित्रों और

शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मेहनत और लगन से पाया मुकाम

खेल विशेषज्ञों का कहना है कि कल्पेश राय मध्यप्रदेश टीम में चयन लगातार मेहनत,

अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने कई जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
अब पूरा छींदा क्षेत्र उम्मीद कर रहा है कि-

वे सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

प्रेरणा बनेगा यह चयन

कल्पेश राय की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।

ग्रामीण युवाओं का कहना है कि –

उनका यह चयन सिवनी जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देगा।

https://swimswam.com/51st-junior-national-aquatic-championships-2025-ke-complete-results/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!