WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर सुश्री जैन ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

Seoni 20 May 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुष्प गुच्छ एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए शुभकामनायें देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही संबंधित संस्था प्राचार्य एवं उपस्थित पालकों को भी बधाई दी।कलेक्टर सुश्री जैन ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान - Seoni Newsजिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप-10 सूची में क्रमश: 07 विद्यार्थियों ने जिले को गौरवान्वित किया है। जिसमें शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय दौंदीवाडा की कुमारी निधि गौतम जिन्होंने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह शासकीय हाईस्कूल जेवनारा की कुमारी रेश्मा गौतम ने 98.60 प्रतिशत अंक के साथ, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खैरापलारी के पीयूष ठाकुर ने 98.60 प्रतिशत, वॉन न्यूमान पब्लिक स्कूल धनौंरा की कुमारी जयश्री गजभिये ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया है।कलेक्टर सुश्री जैन ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान - Seoni Newsवहीं सर्वोदय इंग्लिश हाईस्कूल लखनादौन की कुमारी मीनाक्षी विश्वकर्मा ने 98.20 प्रतिशत अंक एवं संस्कार पब्लिक स्कूल लखनादौन की कुमारी तनुश्री सिंह पटेल ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया है साथ ही शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मॉडल लखनादौन के दिव्यांश अवस्थी ने 86.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकलांग श्रेणी के अंतर्गत प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।कलेक्टर सुश्री जैन ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान - Seoni Newsइसी तरह हायरसेकेण्डरी परीक्षा गणित विषय में प्रदेशस्तरीय टॉप-10 सूची में जिले के 02 विद्यार्थी क्रमश: मॉडल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लखनादौन की कुमारी श्रृति सोनी ने 97 प्रतिशत अंक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया है वहीं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय केवलारी के ओम प्रकाश राजपूत ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौंवा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!