मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

📰 छिंदवाड़ा में किडनी फेलियर प्रकरण पर सिवनी में सतर्कता बढ़ी

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने CMHO से की चर्चा - संदिग्ध सिरप पर सख्त निगरानी की सलाह

Seoni 04 October 2025
सिवनी यशो :- छिंदवाड़ा जिले में किडनी फेलियर की घटनाओं और Coldrif Cough Syrup व Nestro-DS Suspension से मचे हड़कंप के बाद सिवनी जिले में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दूरभाष पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) से विस्तृत चर्चा की और जिले में इन औषधियों के विक्रय की स्थिति की जानकारी की सलाह 

🗣️ “संभावित अनहोनी रोकने के लिए अमला रहे सतर्क” – मीना बिसेन

श्रीमती बिसेन ने कहा कि यदि ऐसी कोई भी दवा सिवनी जिले में विक्रय हो रही है, तो उसकी पूरी जानकारी एकत्र कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य अमला सक्रिय रहकर ऐसी किसी भी संभावित अनहोनी को रोकने की दिशा में तत्पर रहे।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि छिंदवाड़ा में जो स्थिति बनी है, वह अत्यंत गंभीर है और सिवनी में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित किया जाना चाहिए।

🏥 सीएमएचओ का जवाब – “विभाग सतर्क है, दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं”

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग पूरी तरह सतर्क है।
उन्होंने कहा —

“इस प्रकार की कोई भी दवा यदि जिले में विक्रय हो रही है, तो उसकी जांच तत्काल की जाएगी। मेडिकल स्टोर्स और थोक विक्रेताओं को सतर्क किया गया है तथा सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।”

🚨 सावधानी एवं कार्रवाई के छह प्रमुख बिंदु

1️⃣ संदिग्ध कफ सिरपों पर तत्काल प्रतिबंध लगाकर वितरण नेटवर्क की जांच।

2️⃣ मेडिकल स्टोर्स, होलसेल विक्रेताओं और गोदामों की सघन तलाशी।

3️⃣ बच्चों के इलाज हेतु डायलिसिस यूनिट और आपात प्रोटोकॉल की तैयारी।

4️⃣ स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ अलर्ट जारी कर जनता को जागरूक करना।

5️⃣ पुलिस व एफडीए (औषधि प्रशासन) की संयुक्त जांच टीम गठित करना।

6️⃣ प्रभावित सिरपों के नमूने राज्य प्रयोगशाला को भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ करना।

https://www.republicbharat.com/india/10th-death-in-chhindwara-another-girl-dies-due-to-kidney-failure-who-is-responsible

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!