छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद ने भू माफियाओं से की सांठगांठ गरीबों के आसियानों पर कहर

सिवनी 10 अप्रैल 2023

 

 

 

सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा अंबेडकर वार्ड महामाया वार्ड और भगत सिंह वार्ड में वर्षों से निवासरत शासकीय भूमि पर कब्जा धारियों को नगर पालिका ने फरमान जारी कर दिया है कि वे अपने कब्जे तत्काल हटा लें शासकीय भूमि पर पीढियोंं से कब्जा कर निवास करने वाले परिवार नगरपालिका के इस फरमान से अपने छोटे-छोटे बच्चों सहित सड़कों पर आकर नगर पालिका प्रशासन के इस फरमान का विरोध कर रहे हैं और इनका आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष सफीक खान भू माफियाओं से सांठगांठ कर यह अमानवीय फरमान जारी किया है नगर पालिका द्वारा जारी किए गए नोटिस में 24 घंटे का समय दिया गया था परंतु नगरपालिका के कर्मचारी इन परिवारों के घरों में 2 घंटे बाद ही दहशत देने पहुंच गए इस बात से भगत सिंह वार्ड के लगभग 40 परिवार आक्रोशित होकर सड़क पर आ गए और उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सफीक खान से चर्चा की चर्चा करने वालों में और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच आक्रोश पूर्ण बातचीत में जहां आम जनता ने नगर पालिका अध्यक्ष को बहुत भला बुरा कहा वही नगर पालिका अध्यक्ष सफीक खान ने धमकी भरे शब्दों में उन्हें डराने की कोशिश की।

बरसों से कब्जा कर निवास कर रहे परिवारों ने नगर पालिका अध्यक्ष की अपशब्दों और धमकियों के विरोध में पुलिस कोतवाली पहुंचकर अपनी पीड़ा भी सुनाई। इन कब्जा धारियों को यह बताया गया था कि आदेश जिला प्रशासन से निकले हैं परंतु जब यह कब्जा धारी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि यहां से कोई आदेश जारी नहीं हुएँ।

अपनी पीड़ा इन कब्जा धारियों ने नगर पालिका में विपक्षी दल के पार्षदों को सुनाई भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने दूसरे दिन धरना प्रदर्शन करते हुए इन कब्जा धारियों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया इस धरना आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा के नेता मौजूद रहे जिन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहां है की इन कब्जा धारियों को हटाने की जो भी कोशिश करेगा उसे न्यायालय में घसीटा जाएगा और किसी के आशियाने नहीं टूटेंगे।

भाजपा के इस आंदोलन के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी ने भी गरीब परिवारों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि जो इनके मकान तोड़ेंगे और जो तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज होना चाहिए।

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से कब्जा धारियों को यह आश्वासन प्राप्त हो गया है कि वे उनके साथ खड़े हैं इसके बावजूद भी नगर पालिका द्वारा इन कब्जा धारियों को डराया धमकाया जा रहा है और यहां से कब्जा हटाने की बात कही जा रही है दहशत में आए समस्त कब्जा धारी पिछले 2 दिनों से पंडाल लगाकर अनशन पर बैठ गए हैं।

और कब्जा धारी यह आरोप लगा रहे हैं कि नगर पालिका अध्यक्ष और कुछ अन्य लोगों ने भू माफियाओं से सांठगांठ कर ली है और उनके प्रभाव में आकर हम गरीबों के घरौंदा तोड़ने की कोशिश की जा रही है जबकि हम यहां पिछले 40 सालों से रह रहे हैं।

अंबेडकर वार्ड के निवासी जो शासकीय भूमि पर कब्जा कर रह रहे हैं उनका कहना है कि उनसे नगरपालिका से जुड़े हुए कुछ व्यक्ति अवैध रूप से राशि की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर बार-बार उनके मकान तोड़े जा रहे हैं।

कहां जा रहा है कि कांग्रेश अध्यक्षीय परिषद में आम गरीब जनता को बुरी तरह से सताया जा रहा है और उन्हें डरा धमका कर उनका शोषण किया जा रहा है कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद का प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा जहां कुछ नहीं कर पा रही है और गरीबों के हितों का संरक्षण नहीं कर पा रही है वहीं पूरी कांग्रेस पार्टी अपनी कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद जो भू माफियाओं के हाथ में खेल रही है उस पर कोई लगाम नहीं लगा रही । कांग्रेस केवल गरीबों को आश्वासन दे रही है अपनी अध्यक्षीय परिषद पर गरीब के हित में कोई. दबाव नहीं बना रही या कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना का कोई नियंत्रण नहीं है या जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है यह समझ से परे है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button