क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविचारसिवनीहेल्थ

जिले के सभी बूथों पर उत्साह के साथ देखा और सुना गया मन की बात का कार्यक्रम

मन की बात महज रेडियो का कार्यक्रम नहीं, विश्व को प्रेरणा देने वाला महत्वपूण कार्यक्रम है – आलोक

 

सिवनी 30 अप्रैल 23

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के निर्देश पर जिले के समस्त 1387 बूथो ंपर कार्यक्रम को देखने की योजना बनायी गयी थी इसके साथ ही इस कार्यक्रम के लिये संासद विधायक सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के लिये स्थान निर्धारित किये गये थे जहाँ कार्यक्रम समारोहपूर्वक संपन्न किये गये । तेज बारिश एवं विद्युत अवरोध के बावजूद सभी स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को गरिमा के साथ मनाया गया ।

जिले के सभी बूथों पर उत्साह के साथ देखा और सुना गया मन की बात का कार्यक्रम - Seoni News

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने सिवनी नगर के सुभाष वार्ड बूथ क्रमांक 265 के पंचमुखी हनुमान मंदिर के बाजू में मालू परिसर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को बूथ समिति पन्ना प्रमुख, एवं बूथ के उपस्थित आमजनों एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम को देखा । सुभाष वार्ड के इस कार्यक्रम में मन की बात प्रारंभ होने के पूर्व सिद्ध हनुमान मंदिर में पूजन किया गया इसके पश्चात भारत माता एवं नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यर्पण किया गया । मन की बात कार्यक्रम के पश्चात बूथ के पन्ना प्रमुखों का तिलक चंदन वंदन सहित श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया इसके पश्चात श्री दुबे ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है। बल्कि यह विश्व का सबसे पॉवर फुल टूल है। इसका लोहा यूनेस्को भी मान रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणादायक है। इसके माध्य्म से स्वछता का संदेश जन जन को दिया गया। महात्मा गांधी के 100 वे जयंती पर ओपन डेफिकेशन फ्री इंडिया का लक्ष्य पूरा किया गया। इससे स्वछता को जनांदोलन बनाया गया। बेटी बचाओ योजना की सफलता और कोरोना काल में कार्यक्रम की महती भूमिका रही। आज 2023 में 100 वा एपिसोड भी संपन्न हुआ है और आगे अभी यात्रा जारी है। यह कार्यक्रम देश की भलाई और देश को आगे ले जाने के लिए जनांदोलन बन रहा है।
श्री दुबे ने कहा कि इसके हर एपिसोड के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया है। बेटी बचाओ, पर्यटन, स्वछता, ई वेस्ट, पौधरोपण, लोकल टू वोकल आदि पहल से सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंचा है। कोरोना के निराशा काल मे आशा का सन्देश दिया। लोगों को पॉजिटिव फील कराया।

जिले के सभी बूथों पर उत्साह के साथ देखा और सुना गया मन की बात का कार्यक्रम - Seoni News
सुभाष वार्ड के बूथ क्रमांक 265 में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आलोक दुबे , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अभिजीत चौहान, विशिट अथिति कानून एवं विधि विभाग के प्रदेश सह संयोजक विनोद सोनी एवं जिला मीडिया के सह प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष अंकित मालू, कार्यक्रम संयोजक नितिन भार्गव ,जिला मंत्री एकता चौरसिया, सुश्री कंचन सोनी ,नरेंद्र सोनी बूथ अध्यक्ष प्रवीण सोनी, अतुल मोदी ,नगर मंत्री ओमप्रकाश गोलु शर्मा ,रूपेश मिश्रा ,हितेंद्र साहू, अभिषेक पराशर के वार्ड अध्यक्ष अंकित चौरसिया वार्ड पन्ना प्रमुख एवम कार्यकर्ता उपस्थित हुए क्रायक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अंकित मालू द्वारा की गयी ।
इसके साथ ही जिले की चारों विधानसभाओं के 25 मंडलों के 1387 बूथों में कार्यक्रम संपन्न किये गये तथा सभी कार्यक्रमों की फोटो एवं विवरण बूथो ंके अध्यक्षों एवंं महामंत्रियों द्वारा भाजपा के संगठन एप पर डाउनलोड किया गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button