WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

   डाँ. मुखर्जी का राष्ट्रवाद एवं पंडित दीनदयाल का एकात्म मानववाद  हमारी प्रेरणा – लालू राय

   डाँ. मुखर्जी का राष्ट्रवाद एवं पंडित दीनदयाल का एकात्म मानववाद  हमारी प्रेरणा - लालू राय - Seoni News   डाँ. मुखर्जी का राष्ट्रवाद एवं पंडित दीनदयाल का एकात्म मानववाद  हमारी प्रेरणा - लालू राय - Seoni News

बूथ विस्तारक अभियान में जनता से संवाद के दौरान चर्चा

 सिवनी- 20 मार्च 2023 :- भारतीय जनता पार्टी अपने पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है। आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार है और मध्य प्रदेश सहित भारत के बहुत से राज्यों में हम सरकार में हैं। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को विश्वगुरू बनाने की प्रबल इच्छाशक्ति से कार्य कर रही है और इसके लिये देश की गौरवपूर्ण संस्कृति और संस्कार विश्व पटल पर स्थापित करने के साथ देश को आर्थिक और शैक्षणिक रूप से संपन्न बनने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में जो कार्य किये है वह पूर्ववर्ती कांगे्रस की सरकार ने अपने शासनकाल में कभी नहीं किया ।

 उक्ताशय की बात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लालमणी लालू राय ने बूथ विस्तारक अभियान -2 के तहत सिवनी विधानसभा के करकोटी मंडल में चल रहे अभियान के दौरान विभिन्न शक्तिकेन्द्रों में उस्थित शक्तिकेन्द्रों में अभियान में जुट कार्यकत्र्ताओं और आमजनों से संवाद के दौरान कही उन्होंने इस अवसर पर कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें आने के बाद क्रांतिकारी बदलाव आये है देश के जनमानस में यह विश्वास पैदा करने में भाजपा सफल रही है कि देश को विश्वगुरू का दर्जा भाजपा का नेतृत्व ही प्रदान कर सकता है और यह हमारा नेतृत्व करने में सफल रहा है । श्री राय ने कहा कि भारत को गौरव दिलाने की भावना रखने वाले हर व्यक्ति की भाव है कि भाजपा लंबे समय तक सरकार में रहना चाहिये और इसी भावना के साथ प्रदेश भाजपा का संगठन बूथ विस्तारक अभियान चलाकर प्रदेश के हर बूथ को मजबूत करने में जुटा हुआ है इस अभियान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, जिला संगठन के प्रभारी सतानंद गौतम, जिलाध्यक्ष आलोक दुबे,मंत्री, सांसद विधायक सहित प्रदेश भाजपा की पूरी टीम बूथ बूथ तक पहुँचकर पूरी क्षमता के साथ बूथों की मजबूती में जुटी है और मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प को साकार कर रहे है ।

 भाजपा जिला उपाध्यक्ष शक्ति केन्द्रों के बूथ पर बैठक कर पन्ना समिति और कार्यक्रम प्रभारियों का गठन कर बूथ के आमजनों हितग्राहियों सामाजिक संगठनों आदि से संवाद कर रहे है । उनके साथ अभियान के दौरान करकोटी मंडल अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी, महामंत्री द्वय बसंत कटरे, थानसिंह बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सनोडिया, अभियान के मंडल संयोजक योगेश उईके, नंदू यादव, आई टी प्रभारी मोनू यादव, मंडल के शक्तिकेन्द्रों के संयोजक शेरसिंह उईके, रामकिशोर यादव, गोपाल बघेल,भैयालाल चंदेल,ऋतु ब्रम्हवंशी  ऐंकट ठाकुर, हेमंत टेमरे,शिवनंदन चंद्रवंशी, दुर्गा प्रसाद तुरकर, प्रदीप पवार, बिहारी पटले, राजेन्द्र कुंजाम दिमाग चंद रांहगडाले, सहित बूथ के अध्यक्ष, महामंत्री बीएलए-2 पन्ना समिति के प्रमुख उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!