सिवनीमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प अभियान में बच्चों को वितरित होगी आवश्यक सामग्री

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन की गरिमामयी उपस्थिति में होंगे सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान: सिवनी में बच्चों के लिए होंगे दो सेवा कार्यक्रम

Seoni, 09 October 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवा संकल्प से प्रेरित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर को सिवनी नगर के दोनों मंडलों में बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री वितरण के दो अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दक्षिण नगर मंडल का कार्यक्रम शाम 4 बजे विशेष बालक-बालिका विद्यालय, फिल्टर मैदान, सिवनी में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे के नेतृत्व में किया जाएगा।

इसके बाद उत्तर नगर मंडल का कार्यक्रम शाम 5 बजे नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, किशोर न्यायालय के बाजू में, सिवनी में आयोजित होगा। यहां छात्रावास के बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी। इस कार्यक्रम में भी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर नगर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह राहँगडाले के नेतृत्व में किया जाएगा।

दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के प्रति सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से कार्यक्रमों में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने तथा इस सेवा कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

सेवा संकल्प अभियान का संदेश है—‘सेवा ही संकल्प, सेवा ही समर्पण’।

यह भी पढ़े :-

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव

गरीबों के निवाले पर डाका! अन्नदूत वाहन से चोरी-छिपे उतारा जा रहा था अनाज, देर रात छापा

रावण के अत्याचार से त्रस्त हुई धरा, श्रीराम के जन्म के साथ शुरू हुई रामलीला

सेवा ज्योति के साथ विकसित भारत का संकल्प, दशहरा मैदान में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

https://www.gnttv.com/education/story/this-woman-sarpanch-giving-free-english-coaching-to-rural-kids-charegaon-panchayat-mp-1044763-2024-07-08

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button