छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

डॉ. श्यामसिंह जी कुमरे का स्तुत्य दान

सिवनी 05 मई 2023
सिवनी यशो:- सेवानिवृत्त कलेक्टर डां. श्याम सिंह कुमरे आई.ए.एस. ने सरस्वती उच्च.माध्य.विद्यालय सिवनी के विकास हेतु विवेकानंद बाल कल्याण समिति को 51000 हजार रूपये की राशि सहर्ष प्रदान की। विद्याभारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष माननीय अरूण जी पटेवार को उपरोक्त राशि का चैक प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री नितिन चौधरी, कोषाध्यक्ष श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी, सहसचिव डॉ.शांतनु शर्मा एवं प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव भी उपस्थित रहे। समिति ने स्तुत्य दान के लिए डॉ. श्री श्यामसिंह जी कुमरे को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर के पंचम दिवस पर सरस्वती शिशु/उ.मा.वि.सिवनी में आयोजित शिविर के उद्घाटन सत्र में समीति के सम्मानीय सदस्य श्री अवधेश (पिंकी) त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्जवलन का शुभारंभ किया गया। आपने कहा कि मेरी 13 वर्षो तक मेरी शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में हुई। अपने शिक्षण काल का उन्होनें काफी अनुभव बताया। उन्होनें बताया कि उनके जीवन की नीव तैयार करने में सरस्वती शिशु मंदिर का महत्वपूर्ण योगदान है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button