WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस ने बजरंगबली को ललकार कर स्वयं की लंका में आग लगा ली – प्रेम तिवारी

सिवनी 4 मई 2023

    सिवनी यशो:- तुष्टीकरण और दुष्टीकरण कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कहने वाली कांग्रेस का यह फैसला सिर मुड़ाते ही ओले पड़े की कहावत चरितार्थ कर रहा है। जो कांग्रेसी इस बेन की बात कर रहे थे वही अब जय बजरंग और जय सियाराम का जप रहे हैं। यह राम जी की कृपा, बजरंगबली की गदा और मोदी का चमत्कार ही है कि आज कांग्रेसी गली-गली में हनुमान मंदिर बनाने का वादा लोगों से कर रहे हैं। इन्होंने बजरंगबली को ललकार कर स्वयं की लंका में आग लगवाने का रास्ता खोल लिया है।

कांग्रेस में साहस है तो कांग्रेस शासित प्रदेश में लगाकर बताये प्रतिबंध

उक्त आशय की बात पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी द्वारा कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही गई जिसमें उन्होंने राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। श्री तिवारी ने कहा कि अगर कांग्रेस में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने का साहस है तो वे अपनी राज्य सरकारों छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल में बजरंग दल पर बैन लगाने का साहस करके दिखाएं अथवा यह स्वीकार करें कि वे सिर्फ तुष्टीकरण के लिए दुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।

भाईचारे को बिगाडना चाहती है कांग्रेस

श्री तिवारी ने कहा कि फूट डालो और राज करो की नीति कांग्रेस को अंग्रेजों से विरासत में मिली है इसीलिए वे देश में हिंदू मुस्लिम भाईचारे को नष्ट करने के लिए जानबूझकर ऐसे मुद्दों को सामने लातें हैं जिससे देश का भाईचारा संकट में आए। लेकिन यह लोग भूल गए हैं कि देश का हर वर्ग, हर समाज और हर धर्म के लोग इस बात को अच्छी तरह समझ गए हैं कि कांग्रेस और गांधी खानदान देश को तोडऩे के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। और वह ना तो देश का भला कर सकता है ना किसी धर्म का भला कर सकता है।

हिन्दुओं को बदनाम करने की शरारत कर रही है कांग्रेस

श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस जिस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कह रही है वह एक प्रखर राष्ट्रवादी संगठन है। बजरंग दल वह है जो आतंकवाद का विरोध करता है। लव जिहाद का विरोध करता है। सामाजिक सेवा सहित देश भक्ति का भाव, अपनी धर्म और संस्कृति के प्रति स्वाभिमान और जागरण का भाव पैदा करता है । उसकी तुलना पीएफआई जैसे आतंकवादी संगठन से करना कांग्रेस की सिर्फ तुष्टीकरण ही नहीं बल्कि हिंदुओं को बदनाम करने की शरारत भरी दुष्टता का प्रमाण है। जब काल निकट आता है तो सबसे पहले वह बुद्धि को ही हरता है उसी तरह कांग्रेस की बुद्धि पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है जो उसके विनाश का कारण बनेगी।

आतंकवादियों को महामंडित करते रही है कांग्रेस

श्री तिवारी ने कहा कि, यह वही कांग्रेस है जो भगवान राम के मंदिर निर्माण का विरोध करती थी। यह वही कांग्रेस है जिन्होंने रामसेतु को काल्पनिक कहा था। यह वही कांग्रेसी है जो मौका मिलते ही हिंदुत्व का विरोध करती है। अब कांग्रेस का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो गया है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते समय दिग्विजय सिंह ने किस तरह सिमी जैसे आतंकी संगठनों को पल्लवित और पोषित किया है किस तरह खाद और पानी दिया है उसे कोई नहीं भूल सकता। आतंकवादियों को महिमामंडित करने वाले कांग्रेसी अब बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं जबकि इनके नेता कमलनाथ स्वयं को सबसे बड़ा हनुमान भक्त बताते हैं।

 

कांग्रेस से देश की भलाई की अपेक्षा करना व्यर्थ

श्री तिवारी ने कहा कि इन दिनों गांधी खानदान के युवराज और राजकुमारी माथे पर चंदन लपेटकर और गले में जनेऊ डालकर स्वयं को सबसे बड़ा हिंदू साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। इनके बारे में यही कहा जा सकता है कि “दादा है कब्र में दफन और पोते – पोती कर रहे हैं हवन” जिन्होंने सत्ता के लिए अपने दादा और उनके धर्म को भुला दिया वे ना तो किसी धर्म का भला कर सकते हैं ना ही, किसी समाज का भला कर सकते हैं और ना ही, उनसे देश की भलाई में इन से कोई अपेक्षा की जा सकती है। देशवासी और देश के सभी धर्म के लोग इन तमाशेबाजों की नौटंकियों से भलीभांति परिचित हो चुके हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!