WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

दंडी स्वामी एवं केन्द्रीय मंत्री के हस्ते बिसेन मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का हुआ शुभारंभ

दंडी स्वामी एवं केन्द्रीय मंत्री के हस्ते बिसेन मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का हुआ शुभारंभ - Seoni News

 

 

सिवनी 04 अप्रैल 2023
सिवनी यशो: – सिवनी जिला मुख्यालय में बिसेन मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का शुभारंभ मंगलवार को अनंत श्री विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य दंडी स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य एवं केन्द्रीय जलशक्ति नियोजन एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के कर कमलों से वैदिक मंत्रो के साथ किया गया ।
स्वामी प्रज्ञानानंद जी ने इस अवसर पर कहा कि मानव जीवन के लिये स्वस्थ्य रहना अति आवश्यक है धर्म का पालन स्वस्थ्य रहकर ही किया जा सकता है सिवनी जिला सहित आस पास के जिले के लोग को इस अस्पताल से बेहतर सेवाएँ प्राप्त होगी । केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस हास्पिटल के शुभारंभ अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि सर्वसुविधायुक्त यह अस्पताल सिवनी जिले के लिये बेहद उपयोगी होगा महानगरीय सुविधाएँ इस स्थान पर प्राप्त होगी जो सिवनी सहित आप पास के जिलो के लोगों की मुश्किलों को कम करेंगी ।

दंडी स्वामी एवं केन्द्रीय मंत्री के हस्ते बिसेन मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का हुआ शुभारंभ - Seoni News

लंबे समय से सिवनी जिले मे एक ऐसे निजी चिकित्सालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी ,जहां हर तरह की बीमारी का एक छत के नीचे ईलाज मिल सके। जिले के सांसद डा.ढाल सिंह बिसेन के होनहार सुपुत्र आर्थों विशेषज्ञ डॉ लोकेश बिसेन और उनकी पत्नी श्रीमती डॉ जागृति बिसेन के संयुक्त प्रयासो से ऐसा ही एक हास्पिटल बनकर तैयार हो गया है, जिसके शुभारंभ अवसर पर जिला सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में आमंत्रितजनों ने डां. लोकेश बिसेन को शुभकामनाएँ दी तथा प्राप्त होने वाली सुविधाएँ की जानकारी प्राप्त की ।
स्थानीय बवरिया रोड ,बारापत्थर में महानगरों की तर्ज पर बनें इस उन्नत तकनीक एवं अत्याधुनिक विश्व-स्तरीय मेडिकल एवं सर्जिकल हास्पिटल में 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं मिलेंगी। समस्त संसाधनों से परिपूर्ण इस हास्पिटल के शुभारंभ अवसर पर सांसद डा.ढालसिंह बिसेन,श्रीमती भानुमति बिसेन,डा. लोकेश बिसेन,डा. जागृति बिसेन ने शुभारंभ अवसर पर पहुँचे आत्मीय जनों का अभिनंदन किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!