क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

निर्माणाधीन भवनों से लोहे की सरिया चोरी, मामला दर्ज

निर्माणाधीन भवनों से लोहे की सरिया चोरी, मामला दर्ज
सिवनी, 09 अप्रैल २0२3
सिवनी यशो:- चोरों के आदी हो चुके चोर कुछ न कुछ कर अपना जुगाड़ कर हे लेते है इसी प्रकार से जिले छपारा क्षेत्र में निर्माणाधीन भवनों से लोहे की सरिया कालम से काट कर चोर ले जा रहे है जिससे भवन निर्माण करने वाले परेशान है । प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएँ तेजी से बढ़ रही है । यहाँ के शासकीय रेस्ट हाउस के समीप जनभागीदारी योजना के तहत निर्माण किए जा रहे सामुदायिक भवन से अज्ञात चोरों ने कालम में लगी लोहे की सरिया काटकर ले गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद छपारा नगर की श्रीचंद अवधिया सहित अन्य लोगों ने मिलकर इसकी शिकायत छपारा थाना में की है। और बताया कि कुछ असामाजिक तत्व सक्रीय हैं। जो अब कालम में लगी लोहे की राडो को भी नही छोड़ रहे हैं। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में पुलिस ने लोगों की शिकायत के बाद मामला पंजीबद्ध कर लिया है। और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है साथ ही लोगों से कहा है। कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इस मामले से जुड़ा नजर आता है तो उसकी जानकारी छपारा पुलिस को दें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button