बस कंडक्टर ने जेबरों से भरा बैग लौटाया
सिवनी 05 मई 2023
सिवनी यशो:-ईमानदारी से जिंदगी गुजारने वालों की कमी नहीं हैं और दुनिया भी उसी भरोसे से चल रही है कुछ बेईमान नियतखोरों के कारण समाज में भले ही निराशाा दिखाई दे रही हो परंतु ईमानदारी पूरी तरह आज भी जिंदा है और इस प्रकार के किस्से आये दिन सुनाई भी देते है परंतु चर्चा केवल ईमान खो चुके व्यक्तियों की होने से अच्छाई गुम होती दिखाई देती है । ऐसा ही वकाया आज एक बस के कंडक्टर का है जिसने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया और जो संपत्ति पायी वह उसे जीवन भर सुकून देगी । चलो बस के कंडक्टर ने लौट लोटाया सोना चांदी एवं नगदी से भरा बैग, श्रीमती निषाद खान जो जबलपुर से सिवनी के लिए 2:35 बजे की चलो बस (सूत्र सेवा) बस क्रमांक एमपी 20 क्क्र 1181 न कि बस् के सीट नंबर 3,4 में सिवनी के लिए रवाना हुई थी सिवनी आने के पश्चात उनका पिंक कलर का बैग गाड़ी में ही छूट गया जिसमें आठ हजार से अधिक रुपए नगद, एक मोबाइल, सोने का हार, सोने की चूडिय़ां और भी अन्य कीमती सामान उस बैंग में था जानकारी मिलने पर चलो बस के कंडक्टर एवं सूत्र सेवा ऑफिस के कर्मचारियों की सहायता से बैग की जानकारी लेकर श्रीमती निषाद खान जी को लौटाई गई बैग प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने चलो बस के स्टाप और सूत्रसेवा ऑफिस के सभी लोगो को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।





