20 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- लक्ष्मी नारायण मंदिर बस स्टैंड सिवनी मैं भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ उत्सव कार्यक्रम 22 अप्रेल दिन शनिवार को किया जायेगा ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य दो पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती महाराज की उपस्थिति में महाराज श्री के द्वारा वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया दिनांक 12 मई 2013 को भगवान लक्ष्मी नारायण जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी जब से प्रति वर्ष लक्ष्मी नारायण मंदिर में पाठ उत्सव मनाया जाता है इस वर्ष भी 22 अप्रैल 2023 को पाठ उत्सव का कार्यक्रम मंदिर समिति की ओर से रखा गया है कार्यक्रम प्रात: 6:00 बजे से भगवान लक्ष्मी नारायण दैनिक पूजन एवं 7:30 बजे से सहस्त्र अर्चन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सभी भक्त सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं सभी पूजन के कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हेमंत त्रिवेदी एवं राजेश मिश्र के द्वारा संपादित किए जाएंगे एवं शाम को महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर एवं समिति के सभी सदस्यों ने सभी भक्त जनों से अक्षय तृतीया को मंदिर पहुंचकर अपने पुण्य को अक्षय कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की कामना करती हे। निवेदक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति सिवनी




