WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

फूलों का तारों का सबका कहना है हजारों लाखों मेरी बहना है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

फूलों का तारों का सबका कहना है हजारों लाखों मेरी बहना है - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - Seoni News

 

महिला सशक्तिकरण के लिए चल रहे अभियान में बहनों का अपार जन-समर्थन
मैंने बहनबेटियों के प्रति भेदभाव और अन्याय को समाप्त करने का प्रण लिया
10 जून से बहनों के खाते में आने लगेंगे 1000 रूपये
छूटे हुए सभी गाँव को जल जीवन मिशन में किया जाएगा शामिल
मुख्यमंत्री श्री चौहान सिवनी जिले के केवलारी में मुख्यमंत्री लाडली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए
करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया

सिवनी 20 अप्रैल 23

 सिवनी यशो:- सिवनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बहनों की जिंदगी बदलने का महा अभियान चल रहा है। सरकार ने अब लाड़ली बहना योजना बनाई है, जिसमें गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना सिर्फ योजना नहीं एक सामाजिक क्रांति है। मेरी बहनों को अब अपनी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना होगा। यह एक भाई का अपनी बहन के लिए उपहार है, जो उन्हें केवल रक्षाबंधन पर नहीं, पूरे वर्ष मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सिवनी जिले के केवलारी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 129 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के पट्टे हितग्राहियों को वितरित किए। हितग्राहियों को अन्य योजनाओं में हितलाभ भी वितरित किया गया।
      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए चल रहे अभियान में मेरी बहनों का अपार जन-समर्थन मिल रहा है। आज भी यहाँ टेंट छोटा पड़ गया है। मैं अपनी बहनों के प्यार, स्नेह और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूँ। भाई-बहन का रिश्ता अद्भुत रिश्ता है। मैंने प्रण किया है कि मैं अपनी बहनों की आँखों में आँसू नहीं आने दूँगा। आज मैं आपसे मन की बात कहने आया हूँ, भाषण देने नहीं।

फूलों का तारों का सबका कहना है हजारों लाखों मेरी बहना है - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - Seoni News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्राचीन भारत में महिलाओं की बहुत इज्जत और सम्मान था।  मध्य काल में इसमें कमी आई और बेटियों के साथ भेदभाव और अन्याय किया जाने लगा। मैं बचपन से बेटियों के प्रति भेदभाव देखता आया हूँ। तभी मैंने प्रण लिया था कि इस भेदभाव और अन्याय को समाप्त करूंगा। मैं इसे पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा हूँ।
      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई और बेटियों को उनके जन्म के समय 30 हजार का बचत-पत्र खरीद कर दिए जाने लगा। इसमें समय-समय पर उन्हें पढ़ाई के लिए राशि मिलती है और 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर उन्हें एक लाख रूपये एकमुश्त मिलते हैं। आज मध्यप्रदेश में 44 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश में पंचायत और स्थानीय निर्वाचन में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप आज ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायतों तक मेरी बहनें सरकार चला रही हैं। जमीन, जायदाद बहनों के नाम से करने पर रजिस्ट्री शुल्क 1 प्रतिशत ही लिया जाता है। पुलिस और शिक्षकों की भर्ती में भी बेटियों को आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में गरीब बहनों की शादी सरकार करवाती है। संबल योजना में भी बहनों को लाभ दिया जाता है।
      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना का लाभ 23 से 60 वर्ष तक की उन बहनों को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आय ढाई लाख रूपये से कम हो, घर में 5 एकड़ से अधिक भूमि न हो और कोई 4 पहिया वाहन न हो। योजना के फॉर्म 30 अप्रैल तक भरे जा रहे हैं, मई माह में इनका परीक्षण होगा और आगामी 10 जून से पात्र बहनों के खाते में 1000 रूपये प्रतिमाह आने लगेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिवनी क्षेत्र के लिए की गई लगभग सभी माँगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के कुछ गाँव पीने का पानी पहुँचने से छूट गए हैं, उन सभी को जल जीवन मिशन में शामिल किया जाएगा। जिले के लाल माटी क्षेत्र में सिंचाई के पानी की व्यवस्था के लिए सर्वे कर समाधान किया जाएगा।

फूलों का तारों का सबका कहना है हजारों लाखों मेरी बहना है - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - Seoni News

      केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना जैसी योजना संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना निश्चित रूप से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

      विधायक श्री राकेश पाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीमगढ़ नहर के सीमेंटीकरण की बहुउद्देश्यीय परियोजना की स्वीकृति मिल जाने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नहर का सीमेंटीकरण हो जाने से आखरी छोर तक के किसानों को समय पर सिंचाई के लिये पानी मिलेगा तथा पानी का अपव्यय कम होगा।

फूलों का तारों का सबका कहना है हजारों लाखों मेरी बहना है - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - Seoni News

पुष्प वर्षा से मुख्यमंत्री चौहान ने किया बहनों का स्वागत

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंचीय कार्यक्रम के पूर्व पुष्प वर्षा से उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया। महिलाओं द्वारा भी “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” जैसी कल्याणकारी योजना प्रदेश में संचालित करने के लिए धन्यवाद तख्ती के माध्यम से अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं केवलारी की बहनों ने भैय्या शिवराज को अपने हाथों से लिखी पाती भी सौपीं।

स्कूटी में सवार होकर लाड़ली बहनों ने की मुख्यमंत्री के कारकेट की अगवानी

फूलों का तारों का सबका कहना है हजारों लाखों मेरी बहना है - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - Seoni News

 

      मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के केवलारी आगमन पर लाड़ली बहनों ने उनकी अगवानी की। 50 से अधिक संख्या में लाड़ली बहनो ने स्कूटी में सवार होकर मुख्यमंत्री श्री चौहान के कारकेट को हेलीपेड से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाया।

      कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रभारी मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा, राज्यसभा सांसद कविता पाटिदार, विधायक केवलारी  राकेश पाल, विधायक सिवनी  दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, मण्डला जिले के विधायक  देवीसिंह सैयाम, आलोक दुबे, वैभव पवार, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!