छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

मछुआरों को भारी नुकसानी हुई है इन्हें प्रशासन हर संभव मदद करें – आलोक

तालाब का पानी हुआ जहरीला, हजारों मछलियां मरी
सिवनी 0 5 अप्रैल 2023मछुआरों को भारी नुकसानी हुई है इन्हें प्रशासन हर संभव मदद करें - आलोक - Seoni News

सिवनी यशो:- सिवनी नगर के बुधवारी तालाब में बुधवार को पानी दुषित होने से हजारों मछलियाँ मर गयी इस तालाब में होने वाले मच्छली पालन से तीन सौ से अधिक परिवार आर्थिक संकट मेंं आ गये । सिवनी नगर पालिका परिषद की उदासीनता से यह स्थिती निर्मित हुई है नगर पालिका प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेते हुये प्रभवित परिवारों को मुआवजा और हर संभव मदद करना चाहिये । उक्ताशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने बुधवारी तालाब में अचानक मछलियों के मर जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये पीडि़त मछुआरों को ढांढस बंधाते हुये कही उन्होंने मछुआरों को भरोसा दिलया कि प्रदेश की सरकार के समक्ष भी इस बात को रखा जायेगा ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सिवनी नगर के मध्य में स्थित बुधवारी तालाब में नगर का गंदा पानी जाता है जिसकी समय समय पर सफाई की जाती है परंतु पिछले कई माह से इस तालाब की सफाई के प्रति नगर पालिका प्रशासन उदासीनता का परिचय देते रहा जिसका दुखद परिणाम है कि इस तालाब का पानी इतना अधिक दूषित होगया कि इसमें मछलियों का जीवन सुरक्षित नहीं रहा और पानी के दूषित होने से हजारों की संख्या में मछलियाँ मर गयी । जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं विवेकानंद वार्ड के पार्षद बुधवारी तालाब पहुँचे जहाँ मछुआरों ने बताया कि इस तालाब से जो मछुआ समिति मछली पालन करती है उसमें तीन सौ उन्नतीस परिवार के परिवार शामिल है । हजारों मछलियाँ इस प्रकार से मर जाने से उनकी पूरी मेहनत बेकार हो गयी और मछुआरों के परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया । श्री दुबे ने उनकी सारी पीडा सुनने के पश्चात नगर पालिका के सीएमओं सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और क्षति ग्रस्त मछुआरों को राहत देने की बात कहीं ।
इस संबंध में सिवनी नगर पालिका परिषद के पार्षद राजेश राजू यादव का कहना है कि सिवनी नगर पालिका परिषद सिवनी नगर की स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सहित आमजनता की सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है केवल सामान खरीदी और फिजूल खर्जी में अधिक रूचि दिखाई जा रही है । पार्षद राजेश यादव ने सिवनी नगर पालिका की उदासीनता से मछुआरों को हुई बड़ी क्षति पर मछुआरों के प्रति सहनुभूति पूर्वक नपा प्रशासन एवं जिला प्रशासन से निर्णय लेने का आग्रह किया है और हर संभव मदद की मांग की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button