WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

माध्यप्रदेश में जंगलराज – कांग्रेस

महू घटना पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

सिवनी 17 मार्च 23
भोपाल/ सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में गुरूवार को कांग्रेस ने महू की घटना पर जमकर हंगमा किया । महू में आदिवासी युवती की मौत पर विपक्षी दल ने जमकर हंगामा किया। प्रश्नकाल समाप्त होते ही कांग्रेस ने युवती की मौत पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी युवक के सीने पर पुलिस ने गोली मारी है। इस पर संसदीय कार्य एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती की मौत करंट लगने से हुई है। इस दौरान हंगामा मचा रही भीड़ से बचने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें युवक की जान चली गई। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए दिए गए हैं।
महू की घटना पर सिवनी जिला कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है कांग्रेस ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि महू में हुई घटना को देखकर ऐसा लगता है कि मध्यप्रदेश में जंगल राज है कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है प्रदेश में गुंडो का राज है। महू में जिस आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी गयी, उसी लड़की के परिजनों को मॉ और पिता पर धारा 307 की एफ.आर.आई. दर्ज कर दी गयी। एक बे कसुर आदिवासी युवक को पुलिस द्वारा फाायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया, उस मृत युवक पर भी धारा 307 मरणोपरांत लगा दी गयी।
आखिर यह कैसा न्याय है ? भाजपा सरकार का अपराधियों को खुला संरक्षण प्राप्त है अपराधी बेखौप घूम रहें है और न्याय मांगने वाले चाहें मंदसौर के किसान हो या भैरूलाल जैसे आदिवासी युवा जिन्हें गोली मार दी जाती है ? इसके बाद भी उनके परिवार को परेशान किया जाता है यह लड़ाई सिर्फ उस आदिवासी बेटी की नहीं-प्रदेश की हर बेटी की लड़ाई है, जो भाजपा सरकार की तानाशाही और जंगल राज का प्रदेश में अंत करके ही रहेंगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!