वृद्धाश्रम में चिकित्सा शिविर आज
सिवनी 11 अप्रैल 2023 :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रारंभ किये गये सामाजिक न्याय सप्ताह के दौरान अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है आज 1२ अप्रैल बुधवार को सामाजिक सप्ताह के तहत सेवा कार्य के दौरान भाजपा द्वारा सिवनी नगर के वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जा रहा है । इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पचेश्वर, भाजपा जिला मंत्री डाँ. अभिजीत चौहान एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रूपचंद मोहनानी रहेंगे कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं चिकित्सको की टीम चिकित्सकीय परीक्षण के लिये उपस्थित रहेगी ।





