WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने महिला मोर्चा अभियान चलाये – आलोक

 सिवनी 31 मार्च 2023
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने गत दिवस महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की इस मीङ्क्षटंग में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष और जिला भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुये । भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला मोर्चा एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारियों को कहा है कि सभी अपने अपने क्षेत्रों में लाड़ली बहना योजना के तहत मातृशक्ति के आवेदन जमा कराने में उनका सहयोग करें और सभी पात्र मातृशक्ति को इसका लाभ दिलाने के साथ शासन अन्य कल्याणकारी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिये जिले भर में व्यापक अभियान चलाये । लाड़ली बहना योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना का लाभ दिलाने में आप सबकी सहभागिता समाज के बीच आपकी सक्रिय उपस्थिती पार्टी के लिये लाभकारी होगा साथ ही आप राजनैतिक कार्यकत्र्ता है इस प्रकार के अवसर से आपके प्रति सदभावना स्थाई रूप से बनेगी । आपकी सक्रियता से समाज में भ्रम फैलाने वाले विरोधी तत्वों के हौंसले भी पस्त होंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!