वेदपाठी बटुको का सामुहिक उपनयन संस्कार 31 मार्च को
33 वर्ष से अनवरत चल रहा है क्रम
सिवनी 28 मार्च 2023
सिवनी यशो:- – ब्रह्मलीन पूज्यपाद जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की सत्प्रेरणा एवं आशीर्वाद से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंडित जानकी वल्लभ मिश्र जी के गुरुकुल में अध्ययनरत नवीन बटुकों का उपनयन, वेदारम्भ तथा समावर्तन संस्कार का आयोजन चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी, दिनांक 31 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को राजश्री पैलेस छिंदवाड़ा रोड में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये पं. मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि पं. जानकी बल्लभ मिश्रा पिछले 33 वर्षो से ब्राह्मण बालको को वेद पाठ एवं कर्मकाण्ड की शिक्षा अनवरत रूप से प्रदान कर रहे है लंबे समय से संचालित इस गुरूकुल में सैकड़ो ब्राह्मणों ने शिक्षा प्राप्त कर वैदिक विधि विधान से पूजन पाठ यज्ञ कार्य करने में निपुणता प्राप्त की है वैदिक शिक्षा के पूर्व उपनयन संस्कार कराये जाने के विधान के अनुरूप हर वर्ष उपनयन संस्कार का क्रम संपन्न कराया जाता है । इस पाठशाला के अनेक शिष्यों के बालक भी यहाँ शिक्षा प्राप्त कर रहे है समाज को संस्कार और योग्य आचार्य प्रदान करने में यह गुरूकुल अग्रणी है । पूज्यपाद ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी रूपानंद सरस्वती जी महाराज का इस गुरूकुल के प्रति स्नेह भाव रहा है पिछले वर्ष वर्तमान शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बटुको को आर्शीवाद प्रदान किया था । इस वर्ष के कार्यक्रम महामंडलेश्वर दण्डी स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज कार्यक्रम में शामिल होकर बटुको को आर्शीवाद प्रदान करेंगे ।
31 मार्च को आयोजित कार्यक्रम मेें 18 बटुको का उपनयन संस्कार संपादित होगा कार्यक्रम भोर से प्रारंभ होकर शाम तक चलेगा । कार्यक्रम में समस्त स्नेहियों की उपस्थिती आपेक्षित है ।





