छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ
विवान्ता हास्पिटल में नहीं चला आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान कार्ड के नाम पर मरीज को भर्ती किया बाद में जबरन रूपए वसूले
Chhindwara 03 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- सुनीता भावरकर पति शंकललाल भवरकर मु.पो. कपरवाड़ी (मेघासिवनी) ने कलेक्टर को शिकायत की है कि उसके पति शंकरलाल भावरकर उम्र 55 वर्ष को 26 नवम्बर 24 सीने में दर्द हुआ, उन्हे आनन्द हास्पिटल (Anand Hospital) ले गये, जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उन्हें विवान्ता हास्पिटल (Vivanta Hospital) में भर्ती किया।
भर्ती करते समय पूछा गया कि आपके यहां आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) लागू है अथवा नहीं, तो बताया गया कि आयुष्मान कार्ड लागू है, आप मरीज को भर्ती करें।
भर्ती करने के बाद सुनीता भावरकर से कहा गया कि 50-75 हजार रूपए नगदी जमा करें, रूपए जमा नहीं करने पर बाहर निकलने की धमकी दी, तब सुनीता ने कहा कि उसके बाद आयुष्मान कार्ड है, तब अस्पताल से जवाब मिला की बहुत सी दवाईयां (Medicines) का रूपया अलग से लगेगा। नागपुर (Nagpur) जाओगे तो ढाई-तीन लाख रूपए लग जावेगा। तब मेरे बेटे अमरदीप भावरकार ने फाईल बनाने 500/- रूपए अपने खाते से अस्पताल के खाते में जमा किया उसके बाद अस्पताल ने अटेन्डर विनोद कुमार श्रीवास के खाते में 30 हजार ऑन लाईन ट्रान्सफर किया रात 12 बजे 10 हजार रूपए 28 नवम्बर को आठ हजार एवं 12 हजार नगदी जमा करवाये। विवान्ता हास्पिटल की दवाईयां अन्य मेडिकल स्टोर्स से महंगी है किन्तु वही से खरीदने को मजबूर करते हैं। आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी रूपया लिया गया उसे वापस दिलाया जावे।





