देश विदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
सनातन चेतना मंच का विरोध प्रदर्शन आज : अनेक संगठनों ने दिया समर्थन
बंंगलादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध आज होगा जंगी प्रदर्शन सौंपा जायेगा ज्ञापन
Seoni 03 December 2024
सिवनी यशो :- बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीडऩ को लेकर सनातन चेतना मंच (Sanatan Chetna Manch) सिवनी द्वारा 04 दिसंबर बुधवार को दोपहर 12 बजे सिवनी नगर के ह्रदय स्थल शुक्रवारी में धरना प्रदर्शन (Demonstration) कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन (Memorandum to the President) सौंपा जाना प्रस्तावित है । सनातन चेतन मंच के संयोजक ने बताया कि इस कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर अनेक सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, समाजसेवी एवं जाति समाज के संगठनों ने अपना खुला समर्थन दिया है और कहा है कि बांग्लादेश में हिन्दु समाज (hindu society) पर जो अत्याचार हो रहे है वह निंदनीय है और इस बात के लिये पूरे देश में विरोध कर देश की सरकार से बंगलादेश के विरोध में ठोस कदम उठाने की मांग एक जुट होकर की जाना चाहिये ।
इस सम्बंध में सनातन चेतना मंंच के संयोजक ने जानकारी देते हुये बताया कि सनानत चेतना मंच धरना प्रदर्शन के साथ शुक्रवारी से नेहरू रोड होते हुये नगर पालिका चौक, बस स्टैंंड से कचहरी चौक पहुँचकर जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा। नगर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनो जाति बिरादरी के प्रमुखों एवं आम नागरिक, मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कट्टरपंथी लोग हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं और उन्हें प्रताडि़त कर रहे हैं. कई मामलों में हत्याएं भी हो रही हैं ।
कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं । इसके विरोध में समस्त हिंदू समाज एक है । उसी को लेकर बैठक में तय किया गया है कि 4 दिसंबर को विरोध-प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग सिवनी के शुक्रवारी में इक_ा होंगे और कचहरी चौक पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
प्रस्तावित आंदोलन-प्रदर्शन में नगर के साथ ग्रामीण इलाकों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे. आंदोलन में सभी हिंदू समाज के प्रतिनिधियों के साथ आमजनता हिन्दुत्व विचारधारा के संगठन सम्मिलित हो रहे हैं । बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो बर्ताव हो रहा है, वह चिंताजनक है । देश में अन्य देशों के साथ बांग्लादेश के लोग भी सुरक्षित तरीके से रहते हैं ।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार और हमले हो रहे हैं । मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इससे दुनिया भर के हिंदुओं में आक्रोश है । इसी आक्रोश को जाहिर करने के लिए 4 दिसंबर को विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है ।



