Uncategorized

संभागीय उड़नदस्ता ने मई माह में 980 वाहनों पर की कार्रवाई

अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और दस्तावेजहीन वाहनों के खिलाफ चला सघन अभियान

जबलपुर आरटीओ कार्रवाई – 980 वाहनों पर कार्रवाई, परिवहन विभाग ने काटे 53.45 लाख के चालान

Mandla 04 June 2026
मंडला  यशो:- परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश पर आरटीओ संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जबलपुर उड़नदस्ता टीम द्वारा मई माह के दौरान अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन तथा मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया।

53.45 लाख रुपये के चालान बनाए गए

अभियान के दौरान माल परिवहन में संलग्न कुल 980 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 53 लाख 45 हजार रुपये की राजस्व वसूली हेतु चालान बनाए गए।

कार्रवाई के दौरान बिना वैध परमिट, फिटनेस, बीमा, कर भुगतान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाए गए वाहनों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की गई।

प्रदेशभर में बढ़ी प्रवर्तन गतिविधियां

उल्लेखनीय है कि परिवहन आयुक्त उमेश जोगा द्वारा प्रदेशभर में राजस्व संग्रहण एवं प्रवर्तन गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में अपेक्षाकृत कम राजस्व संग्रहण वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए थे।

इसके बाद प्रदेशभर में प्रवर्तन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा अवैध परिवहन, ओवरलोड वाहनों तथा बिना वैध दस्तावेजों के संचालित मालवाहक वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

जबलपुर संभागीय उड़नदस्ता द्वारा की गई यह कार्रवाई विभाग की सक्रियता एवं अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर ने वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें तथा निर्धारित नियमों एवं भार सीमा का पालन करें।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

https://navabharat.com/?p=480883

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button