क्राइमसिवनी

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 1 मृत, 1 गंभीर

सिवनी यशो:- नगर के हृदय स्थल से होकर गुजरने वाले जीएन रोड पर स्थित दादू धर्मशाला के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सवार एक युवक की मृत्यु हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी अनुसार रविवार की सुबह लगभग 10 बजे नागपुर से जबलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार द्वारा नगर के जीएन रोड स्थित दादू धर्मशाला के नगर पालिका चौक की ओर जा रहे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार युवक सिर के बल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। कार ने दूसरे व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया कार सवार फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी गई और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तो दूसरे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान आकाश पिता मुन्नालाल वर्मा 32 वर्ष निवासी ग्राम कपूर्दा थाना चौरई जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई तो वहीं घायल की पहचान आजाद वार्ड सिवनी निवासी भागवत पिता हेमराज चंद्रवंशी 60 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मृतक आकाश के शव का पंचनामा बना पीएम कराकर परिजनों को सौंप कार चालक के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। तो वहीं घायल भागवत का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!