धर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी में पहली बार होगी श्री हनुमान धर्म ध्वज रथयात्रा

सिवनी यशो:- श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हनुमान भक्त मंडल सिवनी एवं नगर के समस्त हनुमान भक्तों के द्वारा मंगलवार, दिनाँक 23 अप्रैल को मठ मंदिर से शुक्रवारी चौक श्री राम मंदिर तक श्री हनुमान धर्म ध्वज रथ यात्रा निकाली जायेगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी में पहली बार मठ मंदिर प्रांगण में श्री हनुमान धर्मध्वज की पूजा आराधना उपरांत नगर के सभी मंदिरों एवं व्यायामशालाओं को धर्म ध्वज भेंट किये जायेंगे. इसके बाद रथ में श्री हनुमान जी की प्रतिमा विराजित कर नगर भ्रमण हेतु रथयात्रा निकाली जायेगी जिसका हनुमान भक्तों द्वारा जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जायेगा. उक्त रथ यात्रा मठ मंदिर से छिंदवाड़ा चौक, जीएन रोड नगरपालिका चौक से होते हुए शुक्रवारी चौक राम मंदिर पहुंचेगी. जहाँ शुक्रवारी चौक में ही हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया जायेगा तत्पश्?चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है.
समिति के सदस्यों ने नगर के सभी मंदिर समिति एवं व्यायामशालाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों व हनुमान भक्तों से श्री हनुमान धर्मध्वज रथयात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button