WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

12 वीं पास विद्यार्थियों के लिये सुनेहरा अवसर, अपने विद्यालय से आज ही करें संपर्क

 सिवनी 01 मई 2023
सिवनी यशो:- आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है HCL Tech Bee  कार्यक्रम से HCL  द्वारा वर्ष 2022 में गणित संकाय के 65 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण वर्ष 2022 एवं 2023 में गणित संकाय से कक्षा 12वी की परीक्षा में प्रविष्ट (65 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने पर अर्हताकारी होगें) छात्र-छात्राओं का 12 माह का skill प्रोग्राम जिसमें इंटरशिप सम्मिलित है इस हेतु HCL के प्रतिनिधि द्वारा छात्र- छात्रों को रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। जिसमें HCL Tech Bee मे 6 माह की क्लास रूप टे्रनिंग एवं 06 माह की आन जॉब ट्रेनिंग शामिल है। 12 माह के बाद फुल टाइम नौकरी मिलेगी एवं उच्च शिक्षा भी उच्च संस्थाओं जैस-IIM NAGPUR, BITS Pilani, satra & Amity  में ग्रहण कराई जायेगी। ऑन जॉब टेऊनिंग के दौरान 10000/- रूपये प्रतिमाह राशि भी प्रदान की जायेगी।
जारी विज्ञप्ति में जिला शिक्षा अधिकारी समस्त प्राचार्य को निर्देश दिये है कि आपके विद्यालय के छात्र-छात्राओ को HCL Tech Bee प्रोग्राम पंजीयन कार्य हेतु रजिस्ट्रेशन लिंक – https://bit.ly/TechBeeWP  पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें, सेमिनार का आयोजन हेतु HCL  के प्रतिनिधि दिनांक 03.05.2023 दिन बुधवार को मिशन बालक उ.मा.वि.सिवनी में समय दोपहर: 12.00 बजे से साय: 4.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे, तत्संबंध में छात्र/छात्राओं को उक्ताशय से पूर्व में ही सूचित करें, ताकि पंजीयन के दौरान विद्यार्थी अपने साथ कक्षा 12वी की अंकसूची लेकर उपस्थित होंवे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी संस्था के विद्यार्थियों के साथ विज्ञान/गणित/भैतिक के शिक्षकों को भी उपस्थिति सुनिश्चित करावें। जानकारी के लिये मनीष डेनियल मो.नं 9644190188 ओ.पी सनोडिया मो.नं 9406723125 से संपर्क किया जा सकता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!