सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

बरघाट नगर कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार, सुनील अवधवाल ने घोषित की नई टीम

उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी; मनोज सूर्यवंशी बने मीडिया प्रभारी, विवेक गुप्ता को सोशल मीडिया की कमान

बरघाट नगर कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, सुनील अवधवाल ने घोषित की नई टीम

Seoni 23 September 2026
सिवनी / बरघाट यशो:-
 नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील अवधवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार बरघाट नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला प्रभारी एवं विधायक सोहन वाल्मीक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के निर्देशानुसार कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की गई है।

उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नवगठित कार्यकारिणी में आसिफ खान (बब्लू), पुष्पा मरकाम और युगल चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासचिव पद पर इन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

महासचिव के रूप में प्रमोद अवधवाल, महेंद्र महोबिया, संजीव चौहान, हर्ष गुप्ता, राजेश लिल्हारे, राजीव पाठक और फरजाना खान को शामिल किया गया है।

सचिवों की भी नियुक्ति

सचिव पद पर घनश्याम बनवाले, अमित चौहान, ममता कुमरे, सौरभ जायसवाल, गोविंद राणा, अमित सोनटके, अजय उईके, यासीन खान, मंगल लाड़े, सुभाष चौधरी, प्रेमशंकर श्रीवास्त्री, सुमित बंसकार, तरुण कटरे और प्रणय पंद्रे को जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

नगर कांग्रेस की गतिविधियों को मीडिया तक पहुंचाने के लिए मनोज सूर्यवंशी को मीडिया प्रभारी तथा संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों के संचालन के लिए विवेक गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ नगर कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पार्टी संगठन की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।

यह भी पढ़े :-

हाईकोर्ट का डबल एक्शन: छिंदवाड़ा SP और पन्ना कलेक्टर के खिलाफ NBW

13 लाख के लेनदेन ने ली 75 वर्षीय वृद्ध की जान! कुरई पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल

बिना अनुमति कॉलोनी काटना पड़ा भारी, निगम ने दो मामलों में थमाए नोटिस

आंधी ने मचाई तबाही: खेतों में बिछी मक्के की फसल, किसानों के बीच पहुंचे विधायक रजनीश हरवंश सिंह

https://www.bhaskar.com/local/uttarakhand/almora/news/syalde-congress-meeting-booth-committee-expansion-2027-election-plan-139121868.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!