Sun, 22 Nov 2026 | 09:28:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

25 सितंबर को सिवनी में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, एक समय-एक स्वर में होगा सामूहिक गायन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 23, 2026 07:51 pm / Post views : 139

25 सितंबर को सिवनी में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, एक समय-एक स्वर में होगा सामूहिक गायन
शेयर करें:

सिवनी में 25 सितंबर को गूंजेगा वंदे मातरम्, ‘नमामि भारतम्’ में होगा सामूहिक गायन

Seoni 23 September 2026 सिवनी यशो:- राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे सिवनी में भी एक समय, एक स्वर, एक लय और एक ताल में सामूहिक वंदे मातरम् गायन होगा।

आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के प्रति श्रद्धा एवं गौरव की भावना जागृत करने के साथ ही लोगों में राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और गौरवबोध को मजबूत करना है। देशभर में आयोजित होने वाले इस सामूहिक गायन में एक करोड़ लोगों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सिवनी में दो स्थानों पर होगा आयोजन

सिवनी में कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा दो स्थानों पर किया जाएगा।

पहला स्थान: सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरोगंज, सिवनी
दूसरा स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, केशव कुंज, पीजी कॉलेज के सामने, सिवनी

दोनों स्थानों पर निर्धारित समय 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन होगा।

देशभर में एक साथ गूंजेगा राष्ट्रगीत

आयोजकों के अनुसार विद्याभारती के अंतर्गत संचालित देशभर के सरस्वती शिशु मंदिरों में यह कार्यक्रम एक ही निर्धारित समय पर प्रारंभ होगा। आयोजन में समयबद्धता, एकरूपता और सहभागिता की प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय में गीत की पूर्णता, स्वर एवं लय की एकरूपता तथा सहभागिता की संख्या के प्रमाणीकरण के लिए जियो-टैग युक्त कैमरों से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी। आयोजन की प्रमाणिकता के लिए आमंत्रित अधिकारियों द्वारा इसका प्रमाणीकरण किया जाएगा।

अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की रहेगी मौजूदगी

कार्यक्रम में अतिथि एवं साक्षी के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सरवैया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे, शासकीय मठ कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आभा दुबे, बीडीओ सिवनी वीकेश बिसेन, उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के व्याख्याता पी.पी. पाण्डे, संगीत विशेषज्ञ एवं शासकीय शिक्षक नेत्रपाल दुबे, पोस्टमास्टर सिवनी रूपनारायण उपाध्याय तथा प्रो. आशुतोष गौर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

वहीं विद्याभारती महाकौशल प्रांत के प्रादेशिक सहसचिव नितिन चौधरी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

फोटो-वीडियो और सहभागिता का होगा प्रमाणीकरण

आयोजन में शामिल विद्यार्थियों एवं अन्य सहभागियों की जानकारी का पंजीयन किया जाएगा। कार्यक्रम की फोटो, वीडियो और सहभागियों की सूचियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रमाणित कर संबंधित वेबसाइट पर समयसीमा में अपलोड किया जाएगा।

राष्ट्रगीत के प्रति गौरव जागृत करना उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि ‘नमामि भारतम्’ का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा एवं गौरव का भाव जागृत करना है। साथ ही राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान एवं गौरवबोध विकसित करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।

आयोजन की जानकारी विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष नितिन चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोजमर्दन त्रिवेदी, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी दुबे एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रकाश गुप्ता ने दी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए मीडिया कर्मियों एवं पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा की है।

आयोजकों की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़े :-
छपारा में 24 सितंबर को होगा ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी: छिंदवाड़ा SP के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हाईकोर्ट का डबल एक्शन: छिंदवाड़ा SP और पन्ना कलेक्टर के खिलाफ NBW बिना अनुमति कॉलोनी काटना पड़ा भारी, निगम ने दो मामलों में थमाए नोटिस https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/siwan/india-to-sing-vande-mataram-collectively-on-sept-25-for-namami-bharat-event

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष