छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

जिला ऐथेलेटिक्स संघ द्वारा 15 दिन का ग्रीष्मकालीन कैम्प आयोजित

Chhindwara 26 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-जिला ऐथेलेटिक्स संघ के सचिव एवं कोच राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुये बताया कि आगामी 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक स्टेडियम ग्राउण्ड में ग्रीष्मकालीन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा । जिसमें राजेन्द्र सिंह ठाकुर ,सुमंत लकड़ा ,यश कुमार , शिवम् यादव आदि ।

इस कैम्प में जिले के 10 वर्ष से अधिक आयु के सभी बालक बालिका भाग ले सकते है। कैम्प में आगामी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं हेतु खिलाडिय़ों का चयन भी किया जायेगा। जिले के खिलाडिय़ों के लिये यह एक सुनहरा अवसर होगा। ऐथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्रीमान अभय दुग्गड़ द्वारा कैम्प में भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। अध्यक्ष जी के सहयोग से जिले के कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके है। सर्वोत्तम हेल्थ क्लब स्टेडियम ग्राउण्ड छिन्दवाड़ा में सुबह व शाम खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!