छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जिले के हजारों किसानों को नहीं मिली फसल बीमा क्षतिपूूर्ति राशि

किसान कांग्रेस ने उठाया मुद्दा किसानों को तुरंत दी जाये क्षतिपूर्ति राशि

Chhindwara 26 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न तहसीलों के लगभग 8 हजार किसानों को वर्ष 2022 की रबी एवं खरीफ फसल क्षति का फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि 2 वर्ष से भी अधिक की अवधि व्यतीत होने के बाद भी अप्राप्त है । जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह अधिवक्ता ने बताया कि किसानों की क्षतिपूर्ति की राशि लाखों रूपये बकाया है और उन्हे फसल बीमा की राशि प्राप्त नहीं होने से असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है ।

इससे जिले के किसानों में आक्रोश व्याप्त है । किसानों ने अपनी फसल का प्रीमियम देकर फसल बीमा करवाया था, लेकिन फसल बीमा क्षतिपूर्ति की स्वीकृत राशि की जानकारी भी किसानों को नहीं दी गई । फसल बीमा कंपनी की लचर कार्यप्रणाली के कारण किसान इसका खामियाजा भुगत रहे हैं । फसल बीमा कंपनी और कृषि विभाग को किसानों को जानकारी देकर वर्ष 2022 की खरीफ एवं रबी फसल का मुआवजा प्राथमिकता से शीघ्रतिशीघ्र प्रदान किया जावे ।

किसान कांग्रेस ने छिंदवाड़ा जिले के लगभग 8 हजार किसानों को वर्ष 2022 रबी एवं खरीफ फसल क्षति का फसल बीमा क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किये जाने हेतु प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ, कलेक्टर एवं उपसंचालक कृषि को ज्ञापन प्रेषित किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!