Seoni 10 February 2025
सिवनी यशो :- राष्ट्रीय राजमार्ग के जाम में फसे प्रयागराज कुंभ तीर्थ यात्रियों की सिवनी अग्रवाल समाज द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है। जबलपुर रोड़ लूघरवाड़ा स्थित सामाजिक अग्रसेन भवन में तीर्थ यात्रियों के विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर लगे जाम में फसे लगभग 150 तीर्थ यात्री जानकारी मिलने के बाद लूघरवाड़ा अग्रसेन भवन पहुंचे।
यहां भवन के कमरों में परिवार समेत तीर्थ यात्रियों को नि:शुल्क सुविधाएंं देकर रात में विश्राम की व्यवस्था की गई। इसमें अतिकांश तीर्थ यात्री ऐसे थे जो दक्षिण से सैकड़ों की किलोमीटर की यात्रा कर सिवनी जिले की सीमा में पहुंचे थे। रात में विश्राम के बाद सोमवार सुबह हाईवे से जाम हटाने पर सभी तीर्थ यात्री चाय-नाश्ता करने के बाद अपने वाहनों से प्रयागराज व अन्य स्थानों के लिए रवाना हो गए। वहीं कुछ तीर्थ यात्री ऐसे भी थे, जो कई घंटों तक जाम में फसकर प्रयागराज से लौट रहे थे। सिवनी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल (भालोटिया) ने बताया कि सभी तीर्थ यात्रियों ने समाज द्वारा की गई व्यवस्था पर पदाधिकारियों व सामाजिकजनों को साधुवाद दिया। दक्षिण की ओर वापस लौट रहे तीर्थ यात्री वेंटरमन हेगड़े सहित अन्य यात्रियों ने तीर्थ यात्रियों को दी गई सुविधाओं के लिए सामाजिकजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।





