छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव की धूम

लालबाग के बादशाह से मोहन नगर के राजा और छिंदवाड़ा के महाराजा तक सजे पंडाल; आकर्षक झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे समितियों के सदस्य

आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव की धूम

]Chhindwara 13 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना का दस दिवसीय गणेश उत्सव आज से शुरू हो रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर सहित जिलेभर में घर-घर गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। घरों में पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं बाजारों में भी गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

गणेश उत्सव को लेकर शहर की सार्वजनिक उत्सव समितियां भी पूरी तरह तैयार हैं। गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख आयोजन स्थलों तक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। आकर्षक साज-सज्जा और झांकियों को अंतिम रूप देने का काम देर रात तक चलता रहा।

लालबाग के बादशाह, मोहन नगर के राजा और छिंदवाड़ा के महाराजा की तैयारी

छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव के दौरान आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने वाले लालबाग के बादशाह, मोहन नगर के राजा और छिंदवाड़ा के महाराजा की स्थापना को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समितियों द्वारा स्थापना स्थलों को भव्य रूप दिया जा रहा है। इन गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इस बार भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए समितियों द्वारा भव्य झांकियां, आकर्षक विद्युत सज्जा और विशेष साज-सज्जा की जा रही है। शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के पूजा स्थलों पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

दस दिनों तक गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया

गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला दस दिवसीय गणेश उत्सव पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बनाएगा। घरों के साथ सार्वजनिक पंडालों में भी विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की स्थापना की जाएगी। आगामी दस दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

महिलाओं ने बांधा तीजा, निर्जला व्रत रखकर की पति की लंबी उम्र की कामना

गणेश उत्सव के साथ ही महिलाओं ने तीजा पर्व भी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। महिलाओं ने तीजा बांधकर दिनभर निर्जला व्रत रखा और अपने पति की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार सुबह महिलाओं द्वारा छोटे तालाब में तीजा का विसर्जन किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-

प्लाट मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मुफ्त में होगी ROR की रजिस्ट्री

बैगा बाहुल्य गांवों में पहुंचा प्रशासन, चौपाल पर खुला योजनाओं का खजाना!

किसानों के लिए बड़ी खबर: धान, ज्वार-बाजरा पंजीयन 15 सितंबर से, सिवनी में 66 केंद्र तैयार

कॉलेज को मिला भव्य प्रवेश द्वार, विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने किया लोकार्पण; सड़क के लिए 8 लाख की घोषणा

यह भी पढ़े :-  

दादा धुनी वाले एक्सप्रेस को 3 दिन छिंदवाड़ा, 3 दिन पांढुर्ना से चलाने की मांग

किसानों के लिए बड़ी खबर: धान, ज्वार-बाजरा पंजीयन 15 सितंबर से, सिवनी में 66 केंद्र तैयार

शनिवार को लगेगी नेशनल लोक अदालत, सिवनी समेत 5 न्यायालयों में सुलह से निपटेंगे विवाद; समय-धन दोनों की होगी बचत

भावांतर पर कक्का जी की हुंकार—“अबकी बार आर-पार!

https://youtu.be/GvOUh1WhzN0?si=bcwUongrn-aohwpz

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button