Tue, 24 Nov 2026 | 02:40:06 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल

सागर शराब त्रासदी के बाद सिवनी में तेज हुआ नशे के खिलाफ जनअभियान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 14, 2026 12:14 am / Post views : 95

सागर शराब त्रासदी के बाद सिवनी में तेज हुआ नशे के खिलाफ जनअभियान
शेयर करें:
  • नशे के खिलाफ अभियान - सागर शराब त्रासदी के बाद सिवनी में तेज हुआ 

सिवनी यशो :- नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के खिलाफ सिवनी में चलाया जा रहा ‘रीबूट सिवनी’ जनजागरूकता अभियान अब और तेज हो गया है। सागर में शराब से जुड़ी दुखद घटना के बाद नशे के खिलाफ जागरूकता की जरूरत को देखते हुए रीबूट सिवनी द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में ज्वाला देवी मंदिर, परतापुर रोड, भैरोगंज से जनचेतना पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा के दौरान डॉ. पारस पटेरिया ने सिवनी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर करीब 4000 नागरिकों से प्रत्यक्ष संपर्क किया और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

नशे के खिलाफ लगातार सक्रिय ‘रीबूट सिवनी’

रीबूट सिवनी का अभियान किसी एक दिन तक सीमित नहीं है। संगठन द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशे के खिलाफ सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। खासतौर पर युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, रोजगार, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने पर जोर दिया जा रहा है। डॉ. पारस पटेरिया ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसका असर परिवार, शिक्षा, रोजगार और समाज के भविष्य पर पड़ता है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन या किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सागर में सामने आई शराब से जुड़ी दुखद घटना ने एक बार फिर नशे के दुष्परिणामों और जनजागरूकता की आवश्यकता को सामने रखा है। ऐसे समय में समाज को और अधिक सजग होकर युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।

‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ का संदेश

जनचेतना पदयात्रा के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के युवाओं को भी नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। रीबूट सिवनी का संदेश स्पष्ट है—नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करने के लिए आने वाले समय में भी जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रमों को गति दी जाएगी। ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ के संकल्प के साथ अभियान का उद्देश्य एक ऐसे सिवनी का निर्माण करना है, जहां युवा नशे की गिरफ्त में नहीं बल्कि शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। यह भी पढ़ें:- 25 साल की जनसेवा से विकसित भारत-2047 तक: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्लाट मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मुफ्त में होगी ROR की रजिस्ट्री चमारीखुर्द में सजा ‘जनविश्वास’ का दरबार, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं; उद्यमियों ने बताया सफलता का फॉर्मूला BRICS में PM मोदी का बड़ा संदेश: ‘पिरामिड ऑफ प्रिविलेज’ को बनाना होगा ‘प्लेटफॉर्म ऑफ पार्टनरशिप’ सिवनी पुलिस की दोहरी कामयाबी: करोड़ों की डकैती 24 घंटे में सुलझाई, केरल से 3 आरोपी दबोचे https://mybharat-gov-in.translate.goog/mega_events/genz-against-addiction-nasha-mukt-yuva-for-viksit-bharat-sankalp-abhiyan?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें