WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

 20 हजार की रिश्वत लेते सहायक मत्स्य अधिकारी गिरफ्तार

   सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय सिवनी में लोकायुक्त  जबलपुर के दल ने सहायक मत्स्य अधिकारी मुकुन्द राव बंसोडकर को 20 हजार की रूपयों की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर के निरीक्षक कमल सिंह उईके ने बताया कि आवेदक देवीप्रसाद पिता स्वर्गीय जगन्नाथ राहंगडाले, उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम पांडीवाड़ा थाना उगली तहसील केवलारी जिला सिवनी ने शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अंतर्गत अपने खेत में मत्स्य पालन हेतु तालाब निर्माण कार्य करवाया गया है जिसके मछली बीज एवं चारा खरीदी की सब्सिडी के संबंध में मत्स्य विभाग के सहायक मत्स्य अधिकारी मुकुंद राव बंसोड़कर से मिला, तो उनके द्वारा सब्सिडी प्रदाय किए जाने के एवज में 20,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई। 
    इस शिकायत के सत्यापन उपरांत 21 सितंबर 2024 की दोपहर सहायक मत्स्य अधिकारी मुकुंदराव बंसोड़कर को अमृत तुल्य चाय दुकान के सामने बाहुबली चौक सिवनी में बीस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक नरेश बेहरा, कमल सिंह उईके, एवं 5 अन्य सदस्य शामिल रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!