छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

स्वास्थ्य शिविर में 208 मरीजों का पंजीयन, 208 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई

छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती 25 दिसंबर तक चलने वाले स्वास्थ्य शिविर का ग्राम अमरवाड़ा विधानसभा के ग्राम धनौरा में 42 वां स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ।

स्वास्थ्य शिविर में 208 मरीजों का पंजीयन हुआ और 208 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए सांसद  बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने छिंदवाड़ा से सिकल सेल की बीमारी को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि आपने अपने बेटे और भाई को सांसद बनाया है तो मेरी जिम्मेदारी है कि मैं भी आपके के बीच में पहुंचकर आपकी समस्या और परेशानी को समझ कर उसे हल करने का काम करूं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button