ग्रामीण छात्राओं ने खेलकूद में दिखाये जौहर
सिंगोड़ी संच में हुई एकल अभियान के तहत खेलकूद गतिविधि , दौड़ ,कबड्डी सहित हुई विविध कार्यक्रम बच्चो ने लिया भाग
छिंदवाड़ा यशो: (सिंगोड़ी) – सिंगोड़ी संच एकल विद्यालय के द्वारा एकल अभियान के तहत संपूर्ण जिले भर में बच्चो के बौद्धिक विकास को लेकर विभिन्न खेलकूद की गतिविधियां और प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है जिसके चलते आज सिंगोड़ी संच में हाई स्कूल ग्राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता, दौड़ ,लंबी कूद , ऊंची कूद, गोला फेक आदि अनेक प्रकार की खेलकूद की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसमे दर्जनों टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवनराव सोनी एवं सोनू सरसवार ने उद्बोधन देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी को खेल को संपूर्ण खेल भावना के साथ खेलना चाहिए और विपक्षी खिलाडिय़ों की तरह नहीं बल्कि एक मित्र की तरह खेलना चाहिए। खेलो से बौद्धिक विकास होता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अंचल अभियान प्रमुख राजकुमार बट्टी, अंचल खेलकूद अभियान प्रमुख मनोज सोनी , पूर्व जिला कार्यवाह पवन राव सोनी, संच समिति अध्यक्ष सोनू सरसवार, दीपक साहू , राजकुमार चंद्रवंशी,अंकित जैन राजेश कहार,दर्शन पटवा ,संजय सोनी, पिंकू साहू , मैच रेफरी सुनील विश्वकर्मा, योगेश चौरसिया, हरिकथा अध्यक्ष रश्मि मराठा ,पूनम वैष्णव मीरा वर्मा, अनीता बुनकर ,सरिता कहार, पुष्पा खोबरे, सहित अनेक अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
=इस प्रतियोगिता में कुल 150 प्रतिभागीयो ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बालक वर्ग में चारनखापा और घाट पिपरिया के मध्य खेला गया तो वही बालिकाओं में कबड्डी टीम में कतिया ढाना और गुरैया के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें बालक वर्ग से घाट पिपरिया टीम विजय हुई तो वही बालिकाओं में गुरैया टीम विजय हुई। इस अवसर पर लगातार खेलकूद कार्यक्रम क्षेत्र में सम्पन्न हो रहे है। कार्यक्रम समापन के बाद सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।





