WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

मातृधाम मंदिर में 28 वां पाटोत्सव वैशाख शुक्ल दशमीं,18 मई को संपन्न

  मातृधाम मंदिर में 28 वां पाटोत्सव वैशाख शुक्ल दशमीं,18 मई को संपन्न - Seoni News

सिवनी यशो:- भगवत्पूज्यपाद धर्मसम्राट् अनंतश्री विभूषित ज्योतिष् एवं द्वारका-शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के शुभाशीर्वाद से मातृधाम मंदिर का 28 वां पाटोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। आज के दिन वैशाख शुक्ल दशमी के दिन 17 मई 1997 को पूज्यपाद महाराजश्री ने अपनी जन्मदात्री माता श्रीगिरिजा देवी के पावन जन्म स्थान में सिद्धिदात्री परमाराध्य भगवती श्रीमाता ललितेश्वरी त्रिपुर सुंदरी महारानी दस महाविद्यायें,बटुकभैरव, नवग्रह, श्री अंबिकेश्वर महादेव, श्री ललितेश्वर महादेव एवं इष्टसिद्धि हनुमान जी महाराज की स्थापना की थी। इसी स्थापना दिवस को प्रति वर्ष पाटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष यह पाटोत्सव 18 मई 2024 दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे से मनाया गया।

मातृधाम मंदिर में 28 वां पाटोत्सव वैशाख शुक्ल दशमीं,18 मई को संपन्न - Seoni News
प्रात: कालीन भगवती का विशेष पूजन अर्चन एवं भगवान भूतभावन श्री ललितेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक एवं इष्टसिद्धि हनुमान जी महाराज का पूजन-अर्चन मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अजीत तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भजन जस एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। महाप्रसाद का वितरण एवं उपस्थित भक्त जनो के लिए भंडारा का आयोजन किया गया।
इस पुनीत कार्य घनश्याम सनोडिया ने सहपरिवार पूजा में मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुये ।

मातृधाम मंदिर का 28 वां पाटोत्सव

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!