क्राइमबालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

झांसा देकर ठगे 27 लाख, खरीदी बुलेरो और प्लाट फिर शादी कर ली

युवती को शादी एवं नौकरी का झांसा देकर कर ली 27 लाख की ठगी, पुलिस ने बनाया अपना मेहमान

सिवनी यशो:- बालाघाट जिले के एक युवक ने सोशल मीडिया के गोंडवाना मैरिज गु्रप से पहले युवती के परिजनों से संपर्क बढ़ाया और शादी व नौकरी का झांसा देकर परिजनों से 27 लाख की ठगी कर ली गयी थी । पूरे जीवन भर की कमाई बच्चों की शादी एवं बच्चों की नौकरी के नाम पर आवेदिका की सेवा निवृत छात्रावास अधीक्षका माँ ने अलग अलग कामों के लिये झांसेबाज युवक को 27 लाख रूपये की रकम दे दी परंतु जब इस बात का पता चला कि जिस युवक ने नौकरी एवं शादी के लिये रकम ली है उसने ठगे गये रूपयों से गाड़ी, प्लाट सहित अन्य सामग्री क्रय कर दूसरी जगह शादी रचा ली है और रकम वापस करने के नाम पर झांसे बाजी कर रहा है फोन नहीं उठा रहा है तब पीडि़त युवती ने डूंडासिवनी थाने पहुँचकर अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज करायी जिस पर डूंडासिवनी पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीडी शर्मा, अनु. अधी, पुलिस सिवनी सुश्री पूजा पांडे के मार्गदर्शन में डूंडासिवनी पुलिस व्दारा युवतियो को शादी एवं नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले युवक का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
थाना डूंडासिवनी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 12/05/2024 को फरियादिया शिल्पा मर्सकोले ने रिपोर्ट दजर्् करायी थी कि सूरजलाल टेकाम निवासी जिला मेटा तहसील परसवाडा थाना रूपझर जिला बालाघाट ने शादी करने एवं नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके परिवार से ऑनलाइन एवं नगद कैश के माध्यम से अलग अलग समय में करीव 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है । पुलिस ने आरोपी के विरू द्ध अपराध क्रमांक 208/2024 धारा 420 भादवि, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन में टीम गठित कर फरार आरोपी सूरजलाल टेकाम पिता अम्मीलाल टेकाम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम लीलामेटा ककई टोला थाना रूपझर जिला बालाघाट को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर धोखाधडी करना स्वीकार किया जिससे धोखाधड़ी से प्राप्त किये राशि से क्रय की गयी बुलेरो बाहन रजिस्ट्रेशन क्र  MP-50-ZD-2297   बुलेरो वाहन की आरसी, कीमत करीबन 13,75,000/-रुपये, बैहर में स्थित 1500 वर्ग फिट के प्लाट की रजिस्ट्री के कागजात कीमत 5,70,000/- रुपये, एक नग मोबाइल कीमत करीब 10,000/- रुपये एवं 2,000/- रुपये नगद कुल जुमला सम्पत्ति की कीमत लगभग 19,57,000/- रुपये जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:- सूरजलाल टेकाम पिता अम्मीलाल टेकाम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम लीलामेटा ककई टोला थाना रूपझर जिला बालाघाट (म. प्र.)
जप्ति मशरुका:- बुलेरो वाहन रजिस्ट्रेशन क्र MP-50-ZD-2297, बुलेरो वाहन की आरसी, कीमत करीबन 13,75,000/- रुपये, बैहर में स्थित 1500 वर्ग फिट के प्लाट की रजिस्ट्री के कागजात कीमत 5,70,000/- रुपये, एक नग मोबाइल कीमत करीब 10,000/- रुपये एवं 2,000/- रुपये नगद कुल जुमला सम्पत्ति की कीमत लगभग 19,57,000/- रुपये।
सराहनीय कायर्:- निरीक्षक किशोर वामनकर, उपनिरी अर्पित भैरम, प्रआर, 366 शेखर बघेल, आर. 140 कृष्णकुमार भालेकर, आर. 611 संजय भलावी का सराहनीय कार्य रहा।

बैंको में रैकी कर अवसर मिलते ही रकम लेकर फरार होने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!