छिंदवाड़ा
62 हजार 319 रूपए मूल्य के सागौन के लट्ठे पकड़े
Chhindwara 22 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पूर्व वनमण्डल छिंदवाड़ा पूर्व वनमण्डल छिंदवाड़ा अंतर्गत वन संरक्षक मधु व्ही राज के निर्देशानुसार एवं वनमण्डलाधिकारी एल. के. वासनिक व उपवनमंडलाधिकारी भारत सोलंकी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र छिंदवाड़ा अंतर्गत रात्रि गस्ती के दौरान सिल्लैवानी क्षेत्र मे तेलियापठार ग्राम के समीप बोलेरो ( पिकअप) एमपी28जी0903 मे 12 नग =1.041 घ.मी. एवं वनोपज का मूल्य 62319.00 रुपए मूल्य के सागोंन ल_ा उमरानाला के समीप दुर्गूढाना से तेलिया पठार रोड परजप्त किया गया एवं वाहन के साथ एक मुल्जि़म जो वाहन मालिक रामकुमार पिता बलवंतराव धारे उर्म 33 साकिन- कोड़ामऊ को भी पकड़ा गया तथा एक आरोपी मौके से भाग निकला। यह सागौन चांद या बिसापुर जाने की बात आरोपी द्वारा बताई गई जो कि स्पष्ट नहीं हो सकी है।



