सांसद ने शीतकालीन सत्र में गोटेगांव रामटेक एवं शिकारा रामटेक नई रेललाईन का उठाया मामला
सिवनी यशो:- संसदीय क्षेत्र बालाघाट के जिला सिवनी की जनता लगभग 40 वर्षों से नागपुर को जबलपुर स ेव्हाया सिवनी होकर जोडऩे वाले रेलमार्ग की मांग कर रही है। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. नरसिम्हाराव द्वारा रामटेक से गोटेगांव (श्रीधाम) रेलमार्ग की घोषणा भी की गई थी, किंतु आज तक इस नई रेललाईन के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई। पिछले कुछ वर्षों से शिकारा से सिवनी होकर नागपुर रेललाईन की मांग जोर पकड़ रही है। यदि यह वैकल्पिक रेलमार्ग बनाया जाता है तो दक्षिण और उत्तर के बीच की करीब दो सौ किलोमीटर की दूरी कम हो जायेगी, साथ ही इटारसी जंक्शन पर भी लोड कम हो जायेगा।
उक्ताशय का मामला बालाघाट सिवनी सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नियम 377 के अधीन आसंदी के माध्यम से केंद्रीय रेलमंत्री के समक्ष रखा है। इस परिप्रेक्ष्य में डॉ. बिसेन ने आसंदी के समक्ष यह बात रखी कि सिवनी जिले की जनता पिछले 40 वर्षों से सिवनी होकर नागपुर से जबलपुर को जोडऩे वाले रेलमार्ग की मांग कर रही है। इस मांग पर ही तत्कालीन रामटेक लोकसभा क्षेत्र के सांसद और प्रधानमंत्री स्व.नरसिम्हाराव द्वारा वर्ष 1992 में गोटेगांव की एक सभा में गोटेगांव (श्रीधाम) से रामटेक रेलमार्ग की घोषणा की गई थी। देश के प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद इस नई रेललाईन के लिए आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि यह लाईन बन जाती तो उत्तरऔर दक्षिण के बीच की दूरी करीब दो सौ किलोमीटर कम हो जातीऔर महाराष्ट्र की ऑरेंज सिटी नागपुर मध्यप्रेदश की संस्कारधानी जबलपुर से सीधे जुड़ जाती। इस रेललाईन से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की पांच लोकसभा एवं आठ विधानसभा के लोगो ंको सीधा लाभ पहुंचता। दूरी कम होने से पैसेंजर एवं मालवाहक टाऊनों को भी सीधा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाता तथा इटारसी जंक्शन का भी ट्रॉफिक दबाव कम होता। सांसद द्वारा एक अन्य वैकल्पिक रेलमार्ग शिकारा सिवनी रामटेक की उठाई जा रही मांग पर भीआसंदी का ध्यान आकृष्ट करते हुए आग्रह किया गया कि किसी भी एक वैकल्पिक रेलमार्ग को स्वीकृत किया जाना जनहित में होगा।