WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सबकी सहभागिता हो – कमल मर्सकोले

सिवनी यशो:- सिवनी 22 दिसंबर 2023- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा के बरघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पहुँच रही है और यात्रा अपने उद्देश्य के अनुरूप केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजनों को लाभांवित कर रही है तथा अनेक विषयों से संबंधित जागरूकता की आवश्यक जानकारियाँ दी जा रही है । बरघाट विधायक कमल मर्सकोले एवं भाजपा जिला मंत्री तथा विधानसभा प्रभारी डाँ. अभिजीत सिंह चौहान ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत अरी ,गुर्रापाठा ,काठी आमगढ़ से यात्रा का शुभारंभ करते हुए ग्रामीण जनों से संवाद किया और योजनाओं से वंचित रह गये पात्र व्यक्तियों से लाभ लेने के लिये प्रेरित किया । भारत सरकार मध्य प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों ने आवेदन देकर योजना का लाभ प्राप्त किया।

 

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सबकी सहभागिता हो - कमल मर्सकोले - Seoni News
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विधायक कमल मर्सकोले ने ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए कहा कि मोदी के गारंटी में हर वर्ग की चिंता है 2014 से पहले देश में चेहरे देखकर योजनाएं बनती थीं और उन योजनाओं में भी जमकर बंदरबांट होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साढ़े नौ वर्षों में अपने महत्वपूर्ण निर्णयों,दूरदर्शी सोच और योजनाओं से देश में जो वातावरण बनाया है, वह किसी से भी छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोडऩा आवश्यक है। आमजन शासन की योजनाओं को समझें तथा पात्रतानुसार लाभ उठाएं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सबकी सहभागिता हो - कमल मर्सकोले - Seoni News
बरघाट विधानसभा की पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को संबोधित करते हुए बरघाट विधानसभा के प्रभारी डाँ. अभिजीत सिंह चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो जनहित में योजनाएं बनाते हैं। साथ ही योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार की सोच है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी के चलते इस यात्रा की शुरुआत की गई है। इस यात्रा से लोगों को उनके घर तक पहुंचकर लाभार्थी को लाभ दिया जा रहा है। प्रचार-प्रसार रथ के माध्यम से भारत सरकार की 17 से अधिक विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। गांवो में शिविर लगाए जा रहे हैं। आप सभी से आग्रह है कि जो भी पात्र हितग्राही जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित है वह इन शिविरों के माध्यम से नाम जुड़वा कर इनका लाभ ले। यही मंशा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की है। विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी के गारंटी की यात्रा है। जनकल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित ना रहे इसलिए गांव-गांव में यात्रा को निकाल कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। शिविरों के जरिए हितग्राहियों के नाम जोड़े जा रहे हैं। आप सभी इसका लाभ ले। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी शिविरों का अवलोकन भी किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता को लेकर प्रस्तुति दी गई।
डाँ. चौहान ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लिये प्रमुख योजनाओं में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वामत्वि, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर शामिल हैं। साथ ही जनजातीय परिवारों के कल्याण से संबंधित योजनाओं में सिकल सेल एनीमिया निवारण मिशन, एकलव्य मॉडल आवासीय विदयालयों में प्रवेश, स्कॉलरशिप, वन अधिकार, वन-धन विकास केन्द्र शामिल हैं। इन योजनाओं का सभी पात्र परिवार प्राथमिकता से लाभ उठाये ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में विकासशील भारत से 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया । इस दौरान लोगो के आयुष्मान कार्ड ,बनाए गए साथ ही आवास योजना के प्रकरण बनाए गए ,साथ ही स्वस्थ बालक बालिका के पत्र वितरित किये गए और विकसित भारत की शपथ ली गई इस दौरान भा ज पा के वरिष्ठ तुमेश बोपचे ,बृजलाल सूर्यवंशी ,जनपद अध्य्क्ष ,उपाध्यक्ष ,सरपंच ,डॉ भूपेन्द्र मिश्र सहित अनेक क्षेत्रीय नेता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!