छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज मोहन यादव के मंत्री मंडल में दो दर्जन से अधिक मंत्री लेंगे शपथ

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रीमंडल में सिवनी को स्थान मिल रहा है या नहीं, कौन मंत्री बन रहा है सिवनी विधानसभा से दिनेश राय मुनमुन मंत्री बनेंगे या बरघाट से कमल मर्सकोले इस तरह के लगातार फोन आ रहे कुछ स्थानों पर जमकर आतिशबाजी भी चलने की सूचना है और आतिशबाजी सुनकर भी आमजनता यह जाना चाहती है कि यह किसके लिये है यह सारे सवाल हो रहे है परंतु देर रात तक किसे मंत्री बनाया जा रहा है इसकी कोई सूचना नहीं है और इन सारे सवाल के उत्तर आज मंत्री मंडल विस्तार के पश्चात ही मिलना संभव हो सकेगा । अभी केवल कयास लगाए जा सकते है। दिल्ली में हुए मंथन के बाद फाइनली मोहन सरकार के मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं और मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए राजभवन से समय भी मांग लिया गया है। आज सोमवार को दोपहर 3 :30 बजे मंत्री बनने वाले विधायकों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

कौन-कौन बनेगा मंत्री ?

कई मंथनों के बाद सीएम मोहन यादव के मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं, लेकिन मंत्री कौन-कौन बनेगा इसे लेकर अभी तक किसी को सुराग नहीं मिला है । हालांकि संभावना ये जताई जा रही है कि मोहन के मंत्रिमंडल में दो दर्जन से अधिक मंत्रियों को जगह मिल सकती है और ये सभी आज राजभवन में शपथ ले सकते हैं।

संभावित नाम जो शपथ ले सकते है .

मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है और तमाम दिग्गज नेता मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्री बनने की संभावनओ के रूप लिये जा रहे है उनमेंं प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप, रीति पाठक, संजय पाठक, रामेश्वर शर्मा, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, दिनेश राय मुनमुन बृजेन्द्र सिंह यादव, कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, रमेश मेंदोला, अर्चना चिटनीस, ऊषा ठाकुर, संपतिया उईके, कमल मर्सकोले सहित तमाम दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। ऐसे में देखना ये है कि मंत्रिमंडल में किस किस नेता को स्थान मिलता है। वहीं ये भी देखना है कि क्या भाजपा इस बार नए फार्मूले के मुताबिक एक लोकसभा से एक मंत्री बनाती है तो भी मंत्रियों का चयन दिलचस्प हो सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button