छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विश्वास सारंग के जन्मदिन पर पठन पाठन सामग्री एवं कंबल वितरण

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेटमंत्री युवा नेता विश्वास कैलाश सारंग के जन्मदिन पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं युवा नेता राजेश त्रिवेदी द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकत्ता्रओं के साथ नगर के मठ स्कूल के छात्रों को कापी किताब एवं पेन वितरित करते हुये विद्यालय के शिक्षक परिवार का पेन भेंट कर सम्मान किया गया तथा नगर के जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किये गये । पूर्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री त्रिवेदी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार प्रदेश सरकार के कैबीनेट मंत्री का जन्मदिन पूरी गरिमा के साथ मनाया गया और केक काटकर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया । श्री त्रिवेदी से पठन पाठन सामग्री प्राप्त कर कर पूरे विद्यालय ने मंत्री जी के मंगलमय जीवन की कामना की तो जरूरतमंदों ने कंबल प्राप्त कर मंत्री जी के दीर्घ यशस्वी जीवन की कामना की । श्री त्रिवेदी ने अपने नेता के जन्मदिन के अवसर पर पोैधे भी वितरित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया ।

युवाओं के प्रेरणा श्रोत है विश्वास सारंग – आलोक

जन्मदिन के कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कैबिनेट मंत्री श्री सारंग के स्वस्थ्य मंगलमय जीवन की कामना करते हुये कहा कि श्री सारंग का व्यक्तित्व और कार्यकुशलता युवाओं के लिय प्रेरणा श्रोत है उन्होंने युवा अवस्था से सक्रिय राजनीति करते हुये उल्लेखनीय कार्य किये है और सेवाभावी व्यक्ति है । उन्हें जो मुकाम मिला है वह उनकी कुशल संगठनात्मक और प्रशानिक क्षमता का परिणाम है ।

सारंग का व्यक्तित्व एवं कृतित्व युवाओं के लिये अनुकरणी – राजेश

विश्वास सारंग के जन्मदिन पर पठन पाठन सामग्री एवं कंबल वितरण - Seoni News

इस अवसर पर राजेश त्रिवेदी ने कहा कि विश्वास सारंग जी ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधायक और मंत्री रहते हुये जनसेवा और युवाओं को मार्गदर्शन देने का जो काम किया है वह अनुकरणिय है । उनके दीर्घ मंगलमय जीवन की अनंत शुभकामनाओं के लिये इस प्रकार के आयोजन पूरे प्रदेश में हो रहे है और ऐसी क्षमता वाले व्यक्तियों के प्रति इस प्रकार का भाव उनकी कार्यकुशलता से बनता है ।
श्री सारंग के जन्मदिन के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, संतोष नगपुरे, भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी, दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, युवराज रांहगडाले, श्रीमती निर्मला ठाकुर, रविन्द्र अग्रवाल, संतोष चौरसिया, डाँ. प्रकाश अमरोदिया, समीर अग्रवाल, राज ठाकुर, अनूप मिश्रा, बाबा पांडे , भुनेश कुल्हाड़े, ऋषभ चौरसिया, अवधेश पिंकी त्रिवेदी, गोलू विजय मिश्रा, राजू यादव, रविशंकर भांगरे, राजा पराते, नित्तू सोनी, रूपेश मिश्रा, अतुल मोदी, अजय भोर, दीपक बघेल, विक्रांत दुबे, अंशुल चौरसिया, सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकत्र्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button