युवाओं के प्रेरणा श्रोत है विश्वास सारंग - आलोक जन्मदिन के कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कैबिनेट मंत्री श्री सारंग के स्वस्थ्य मंगलमय जीवन की कामना करते हुये कहा कि श्री सारंग का व्यक्तित्व और कार्यकुशलता युवाओं के लिय प्रेरणा श्रोत है उन्होंने युवा अवस्था से सक्रिय राजनीति करते हुये उल्लेखनीय कार्य किये है और सेवाभावी व्यक्ति है । उन्हें जो मुकाम मिला है वह उनकी कुशल संगठनात्मक और प्रशानिक क्षमता का परिणाम है ।
सारंग का व्यक्तित्व एवं कृतित्व युवाओं के लिये अनुकरणी - राजेश
इस अवसर पर राजेश त्रिवेदी ने कहा कि विश्वास सारंग जी ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधायक और मंत्री रहते हुये जनसेवा और युवाओं को मार्गदर्शन देने का जो काम किया है वह अनुकरणिय है । उनके दीर्घ मंगलमय जीवन की अनंत शुभकामनाओं के लिये इस प्रकार के आयोजन पूरे प्रदेश में हो रहे है और ऐसी क्षमता वाले व्यक्तियों के प्रति इस प्रकार का भाव उनकी कार्यकुशलता से बनता है ।
श्री सारंग के जन्मदिन के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, संतोष नगपुरे, भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी, दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, युवराज रांहगडाले, श्रीमती निर्मला ठाकुर, रविन्द्र अग्रवाल, संतोष चौरसिया, डाँ. प्रकाश अमरोदिया, समीर अग्रवाल, राज ठाकुर, अनूप मिश्रा, बाबा पांडे , भुनेश कुल्हाड़े, ऋषभ चौरसिया, अवधेश पिंकी त्रिवेदी, गोलू विजय मिश्रा, राजू यादव, रविशंकर भांगरे, राजा पराते, नित्तू सोनी, रूपेश मिश्रा, अतुल मोदी, अजय भोर, दीपक बघेल, विक्रांत दुबे, अंशुल चौरसिया, सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकत्र्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।